बुरी खबर : 32 साल की उम्र में अब इस एक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कई दिनों से था डिप्रेशन में

मराठी फिल्म एक्टर आशुतोष भाकरे ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। वह 32 साल के थे। भाकरे मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। आशुतोष के इस कदम से पूरे परिवार शोक में है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि उन्होंने आखिर किन कारणों से ये कदम उठाया। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2020 5:03 AM IST / Updated: Jul 30 2020, 04:15 PM IST

मुंबई. मराठी फिल्म एक्टर आशुतोष भाकरे ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ शहर में रहते थे। वह 32 साल के थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोपहर जब भाकरे के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए तो उन्होंने एक्टर का शव फंदे से लटका पाया। भाकरे मराठी एक्ट्रेस मयूरी देशमुख के पति हैं। भाकरे ने 'भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।


आत्महत्या की वजह साफ नहीं
आशुतोष के इस कदम से पूरे परिवार शोक में है। हालांकि, अभी तक ये बात साफ नहीं हुई है कि उन्होंने आखिर किन कारणों से ये कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक आशुतोष के माता-पिता जब बुधवार की दोपहर गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए तो उन्होंने बेटे का शव फंदे से लटका पाया। उन्होंने भाकर' और 'इचार ठरला पक्का' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2016 में एक्ट्रेस  मयूरी देशमुख से शादी की थी। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश थे। वहीं, वह लॉकडाउन के दौरान अपनी पत्नी के साथ ही नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे। 

Latest Videos


सदमे में फैन्स
आशुतोष के सुसाइड की खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा देश बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के सदमे से उबर नहीं पाया है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत 34 साल के थे। सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी जांच चल रही है। हाल ही में उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। वहीं, आशुतोष के जाने से भी फैन्स सदमे में है।

 

वीडियो शेयर किया था
हाल ही में आशुतोष ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है?


मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर
आशुतोष के निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं एक्टर के फैंस भी सदमे में हैं। फिल्म '31 दिवस' में मयूरी के को-स्टार रहे शशांक केटकर ने कहा- मैं आशुतोष से कई बार मिल चुका हूं और उन्हें काफी पसंद करता था। यकीन करना मुश्किल है कि उनके जैसा आदमी ऐसा कदम उठा सकता है। पता नहीं किन परिस्थितियों से मजबूर होकर उन्होंने ऐसा किया। ईश्वर मयूरी और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।

Share this article
click me!

Latest Videos

'एक्सीडेंटल हिंदू नहीं बर्दाश्त कर पा रहे राम मंदिर' CM योगी ने किसे सुनाया
'ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है', चीफ जस्टिस ने वकील को सिखाया शिष्टाचार का पाठ
Israel Hezbollah War: ईरानी जासूस ने बताई लोकेशन, जानें Hassan Nasrallah के खात्मे की Inside Story
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
9 बड़ी वजहः Nepal में हर साल मौत का तांड़व क्यों मचाती है बाढ़?