चंडीगढ़ में आनंद कारज की रस्म से पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड शादी करेंगी नेहा कक्कड़, शादी का कार्ड हुआ वायरल

Published : Oct 19, 2020, 06:50 PM IST
चंडीगढ़ में आनंद कारज की रस्म से पहले दिल्ली में रजिस्टर्ड शादी करेंगी नेहा कक्कड़, शादी का कार्ड हुआ वायरल

सार

बॉलीवुड में इन दिनों नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) की शादी के चर्चे हैं। दोनों की शादी 24 अक्टूबर को होगी। हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि पारंपरिक शादी से पहले दोनों 22 अक्टूबर को दिल्ली में रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस दौरान नेहा और रोहन के घरवाले ही मौजूद रहेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) की शादी के चर्चे हैं। दोनों की शादी 24 अक्टूबर को होगी। हालांकि इसी बीच खबर आ रही है कि पारंपरिक शादी से पहले दोनों 22 अक्टूबर को दिल्ली में रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस दौरान नेहा और रोहन के घरवाले ही मौजूद रहेंगे। नेहा कक्कड़ की शादी से पहले 21 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ उनका पहला एलबम नेहू दा व्याह भी रिलीज होगा। बता दें कि लोग अब तक इसे सॉन्ग प्रमोशन का स्टंट मान रहे थे, जो कि लॉकडाउन वेडिंग पर बेस्ड है। 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा की शादी चंडीगढ़ (मोहाली) में हो रही है। दोनों ने सोशल मीडिया पर 9 अक्टूबर को एक फोटो शेयर करते हुए अपनी रिलेशनशिप का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था। इससे पहले सोशल मीडिया पर नेहा की शादी का एक कार्ड वायरल हुआ, जिसके मुताबिक दोनों की शादी का रिसेप्शन 26 अक्टूबर को होना है। इस कार्ड में शादी का वेन्यू अमलतास, एयरपोर्ट रोड जीरकपुर पंजाब बताया गया है। 

 

बता दें कि रोहनप्रीत से पहले नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। वहीं इंडियन आइडल के सेट पर टीआरपी बढ़ाने किए गए स्टंट में आदित्य नारायण के साथ शादी रचाई थी। दूसरी ओर, नेहा कक्कड़ से पहले रोहनप्रीत शहनाज ग‍िल से शादी करने कलर्स टीवी के र‍ियलिटी शो में पहुंचे थे। हालांकि कोरोना के चलते इस शो को बीच में ही बंद करना पड़ा था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, जानिए कौन थे वो और कितनी फिल्मों में आए नज़र
Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन