- Home
- Entertainment
- Thalapatthy Vijay की पत्नी संगीता कौन हैं? किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कैसी है लव स्टोरी
Thalapatthy Vijay की पत्नी संगीता कौन हैं? किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कैसी है लव स्टोरी
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कथिततौर पर पति से तलाक की अर्जी लगाई है। आखिर संगीता कौन हैं, किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं और विजय से उनकी शादी कब और कैसे हुई? जानिए पूरे रिश्ते की टाइमलाइन...

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम?
संगीता सोरनालिंगम पेशे से पब्लिक फिगर नहीं हैं, लेकिन वह लंबे समय से विजय के साथ निजी और पारिवारिक जीवन में अहम भूमिका निभाती रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता कभी विजय की फैन हुआ करती थीं। उसी समय उन्होंने विजय को डेट करना शुरू किया था।
विजय से मिलने चेन्नई आईं संगीता सोरनालिंगम!
बताया जाता है कि संगीता सोरनालिंगम मूल रूप से यूके से ताल्लुक रखती हैं। फैन के तौर पर वे अपने चहेते स्टार से मिलने चेन्नई आई थीं। कथिततौर पर एक फिल्म शूट के दौरान मुलाकात के बाद दोनों करीब आए और अलग-अलग धर्म के होने के बावजूद शादी के बंधन में बंध गए।
विजय-संगीता की शादी कब हुई?
विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी की थी। पति-पत्नी के तौर पर उनके रिश्ते को 27 साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे हैं। बेटा जैसन संजय 25 साल का हो चुका है, जबकि बेटी दिव्या साशा 20 साल की है।
किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं विजय और संगीता?
थलापति विजय ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हैं। 22 जून 1974 को पैदा हुए सुपरस्टार का असली नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। वहीं, संगीता सोरनालिंगम हिंदू धर्म से हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें श्रीलंकन तमिल भी बताया जाता है।
थलापति विजय पर पत्नी संगीता के आरोप?
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीता ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। याचिका में कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक पीड़ा जैसे आरोपों का जिक्र किया गया है। कथिततौर पर संगीता का आरोप है कि अप्रैल 2021 में उन्हें एक एक्ट्रेस के साथ विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चला था, जिससे वे इमोशनली तकलीफ हुई और उनका भरोसा टूट गया था। संगीता ने यह दावा भी किया कि एक्ट्रेस के साथ विजय का रिश्ता इतना करीबी था कि उन्हें और उनके बच्चों को ना सिर्फ इमोशनली परेशान, बल्कि शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ा। अब फ़रवरी 2026 में संगीता ने विजय से तलाक की अर्जी लगा दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।