पापा बनने के बाद Nick Jonas ने शेयर किया पहला पोस्ट, Priyanka Chopra के निक का मॉर्निंग मूड का देखें Video

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बेबी के जन्म के बाद से सोशल मीडिया से दूर थे। उनके फैंस कब से उनके पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर सबको सरप्राइज कर दिया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 3:48 PM IST / Updated: Feb 10 2022, 09:21 PM IST

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। माता-पिता बनने के बाद निक जोनस और प्रियंका दोनों काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हैं। हालांकि अदाकारा ने इसके बाद दो पोस्ट जरूर शेयर किए। लेकिन निक बिल्कुल सोशल मीडिया पर शांत पड़े थे। लेकिन 10 फरवरी को एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर उनकी झलक फैंस को देखने को मिली।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ग्रीन शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में कॉफी का एक मग है। वीडियो में एक महिला की आवाज आती है सुबह उठने पर कैसा एहसास होता है। जिस पर निक कैमरे की तरफ देखते हुए बोलते हैं, 'चलो इसे एक महान दिन बनाते हैं।' वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'मॉर्निंग मूड।'

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो कार के मिरर में सेल्फी लेते दिखाई दी थीं। उन्होंने कैप्शनन में लिखा था, 'लाइट फील राइट।' बता दें कि निक और प्रियंका ने अभी तक अपने बच्चे की पहली झलक नहीं दिखाई है। 

प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बेबी!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के घर 15 जनवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया। उनकी बेबी प्री-मैच्योर है। वो डिलीवरी डेट के 12 हफ्ते पहले इस दुनिया में आ गई। खबर थी कि जब तक बेबी हेल्दी नहीं हो जाती वो अस्पताल में रही रहेगी। इसके बाद प्रियंका और निक अपने साथ अपनी नन्ही परी को घर  ले जाएंगे। इससे पहले दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर बच्ची के होने की खबर दुनिया से साझा की थी। प्रियंका ने पोस्ट के साथ लिखा था कि हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक्यू। 

और पढ़ें:

देसी सुपर हीरो SHAKTIMAAN पर बनने जा रही है मूवी, तीन पार्ट में दिखाई जाएगी फिल्म, यहां देखें फर्स्ट लुक

Nisha Aur Uske Cousins के एक्टर विभू राघव कैंसर के लास्ट स्टेज पर, अस्पताल से शेयर किया दिल तोड़ने वाला Video

Akshay Kumar की Prithviraj से सोनू सूद-संजय दत्त का First Look आया सामने,इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी 

बर्फ की वादियों में Mouni Roy ने बिकिनी पहन दिए किलर पोज, तस्वीरें देखकर फैंस बोले-बाहर सर्दी..अंदर आग

Share this article
click me!