
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। माता-पिता बनने के बाद निक जोनस और प्रियंका दोनों काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हैं। हालांकि अदाकारा ने इसके बाद दो पोस्ट जरूर शेयर किए। लेकिन निक बिल्कुल सोशल मीडिया पर शांत पड़े थे। लेकिन 10 फरवरी को एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर उनकी झलक फैंस को देखने को मिली।
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ग्रीन शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में कॉफी का एक मग है। वीडियो में एक महिला की आवाज आती है सुबह उठने पर कैसा एहसास होता है। जिस पर निक कैमरे की तरफ देखते हुए बोलते हैं, 'चलो इसे एक महान दिन बनाते हैं।' वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, 'मॉर्निंग मूड।'
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वो कार के मिरर में सेल्फी लेते दिखाई दी थीं। उन्होंने कैप्शनन में लिखा था, 'लाइट फील राइट।' बता दें कि निक और प्रियंका ने अभी तक अपने बच्चे की पहली झलक नहीं दिखाई है।
प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बेबी!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका के घर 15 जनवरी को नन्ही परी ने जन्म लिया। उनकी बेबी प्री-मैच्योर है। वो डिलीवरी डेट के 12 हफ्ते पहले इस दुनिया में आ गई। खबर थी कि जब तक बेबी हेल्दी नहीं हो जाती वो अस्पताल में रही रहेगी। इसके बाद प्रियंका और निक अपने साथ अपनी नन्ही परी को घर ले जाएंगे। इससे पहले दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर बच्ची के होने की खबर दुनिया से साझा की थी। प्रियंका ने पोस्ट के साथ लिखा था कि हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक्यू।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।