शादी करने से मना करने पर Nora Fatehi की मां ने उन्हें चप्पलों से पीटा! देखें अदाकारा की धुनाई का मजेदार Video

Published : Apr 22, 2022, 03:37 PM ISTUpdated : Apr 22, 2022, 03:38 PM IST
शादी करने से मना करने पर Nora Fatehi की मां ने उन्हें चप्पलों से पीटा! देखें अदाकारा की धुनाई का मजेदार Video

सार

नोरा फतेही की पहचान उनका डांस है। बेली डांस में तो उन्हें महारत हासिल है। इसके अलावा वो कई डांस फॉर्म की जानकार हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान है। जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। वो एक अच्छी कॉमेडियन हैं।

मुंबई. बॉलीवुड में नोरा फतेही का नाम काफी फेमस हो चुका है। डांस और अपनी खूबसूरती से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम कर ली है। वो कई डांस शो को जज कर चुकी हैं। अभी वो डांस दीवाने जूनियर में नजर आ रही हैं। लेकिन हम यहां बात उनके डांस के हुनर की नहीं बल्कि किसी और चीज की करने वाले हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि अदाकारा बहुत अच्छी कॉमेडियन भी हैं।

जी हां, ये हम नहीं उनका एक वीडियो बता रहा है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा डबल रोल में दिख रही हैं। एक तरफ वो मां बनी हैं तो दूसरी तरफ वो बेटी। वीडियो में नोरा की मां उनके लिए रिश्ता लेकर आती हैं। जबकि वो बेहद स्टाइल में बैठी रहती हैं। मां उन्हें लड़के की तस्वीर दिखाकर उसके गुण को बताती हैं और नोरा के मुंह से एक ही शब्द निकलता है वो है NO. इसके बाद नोरा गाना गाने लगती है जिसमें नो-नो शब्द होता है। जिस पर उनकी मां चप्पल उठाकर उन्हें दे मारती हैं। 

नोरा का पुराना  वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल, ये अदाकारा का पुराना वीडियो है। जो वायरल हो रहा है। नोरा के इस वीडियो को देखकर फैंस वाह वाह कर रहे हैं। नोरा इसमें बेहतरीन एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं। फैंस नोरा को कपिल शर्मा शो ज्वाइन करने की भी सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  'मां का सबसे आसानी में उपलब्ध होने का हथियार है चप्पल, जो बाकी समय नहीं मिलती, लेकिन मारने के समय सबसे पहले आ जाती है। इस वीडियो को 78लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

मॉरोक्रो से निकल नोरा भारत में बना रहीं अपनी पहचान

नोरा फतेही का जन्म मॉरोक्रो में हुआ है। वहीं कनाडा में पली बढ़ी हैं। साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड में  सुंदरबन के टाइगर मूवी से डेब्यू किया। इसके बाद वो कई तेलुगू और मलयालम मूवी में एक्टिंग करते दिखाई दीं। वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। 

और पढ़ें:

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बोल्डनेस की पार की हर हद, टॉपलेस तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

रूप की रानी मधुबाला को बीआर चोपड़ा ने कोर्ट के लगवाए थे चक्कर, जानें इसके पीछे की कहानी

अनुपम खेर ने साइकिल और पैदल चलने वालों को देश के लिए बताया खतरनाक, देखें ये Video

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2-Dhurandhar नहीं, इन 5 फिल्मों ने एडवांस बुकिंग से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Shah Rukh Khan को अंकल कहने वाली 32 साल की हीरोइन, खुद बताई वायरल पोस्ट की सच्चाई