
मुंबई. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार नोरा फतेही (Nora Fatehi) से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया। ये खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन क्या वाकई उनका अकाउंट डिलीट हो गया है। नोरा के फैंस ये खबर पढ़कर निराश हो गए थे। लेकिन अब उनकी खुशी दोबारा लौट आई है। एक्ट्रेस का अकाउंट पूरी तरह एक्टिव हैं।
उनका अकाउंट डिलीट नहीं हुआ है। नोरा ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वो शेर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। वो सफेद शेर को मांस का टुकड़ा खिलाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'यह डरावना था...सर्कस और दुर्व्यवहार से बचाए गए इन खूबसूरत जानवरों के साथ बातचीत करने का मौका देने के लिए मसूद और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद। आपकी पूरी टीम उनका पुनर्वास करने में बहुत अच्छा काम कर रही है.. यह मेरे लिए एक वास्तविक अनुभव था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।'
नोरा के इस वीडियो को देखकर फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 'डांस मेरी रानी' फेम नोरा भी लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
कुछ दिन पहले अदाकार ने बिकिनी में तस्वीरे शेयर की थी। जिसमें वो बेहद ही हॉट लग रही थी। अदाकारा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि 'अगली वेकेशन की तैयारी कर रही हूं, कौन मेरे साथ चलना चाहता है।' जिस पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। कुछ फैंस जाने की उत्सुकता दिखाते नजर आए। तो कुछ ने कहा ने सिर्फ हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं, जिसमें गुरु रंधावा भी थे। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा को कई शो में बतौर जज नजर आती हैं।
और पढ़ें:
'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने खरीदा अपना नया घर, वीडियो शेयर कर घर की दिखाई झलक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।