Hunarbaaz शो में परिणीति चोपड़ा खुद के लिए खोज रही हैं दूल्हा, बताया लड़का कैसा होना चाहिए, देखें Video

Published : Jan 24, 2022, 08:11 PM IST
Hunarbaaz शो में परिणीति चोपड़ा खुद के लिए खोज रही हैं दूल्हा, बताया लड़का कैसा होना चाहिए, देखें Video

सार

शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने पूछा कि आप यहां क्या करने आई हैं तो परिणीति ने बताया कि वो यहां पर अपने लिए लड़का खोजने आई हैं। जिस पर भारती कहती हैं कि चलिए आपका इंतजार यहां खत्म हो जाएगा। 

मुंबई. हाल ही में टीवी की दुनिया में नए शो ने दस्तक दिया है। जिसका नाम हैं हुनरबाज (Hunarbaaz)। इस शो में जज पैनल में मिथुन चक्रवर्ती (mithun chakraborty), करण जौहर (Karan Johar) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)हैं। शो ऑन एयर हो गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। शो के पहले दिन एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस शो को जज करने क्यों आई हैं।

शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) ने पूछा कि आप यहां क्या करने आई हैं तो परिणीति ने बताया कि वो यहां पर अपने लिए लड़का खोजने आई हैं। जिस पर भारती कहती हैं कि चलिए आपका इंतजार यहां खत्म हो जाएगा। वहीं, शो के दौरान करण जौहर (Karan johar) भी एक्ट्रेस से पूछते हैं कि परिणीति आप यहां पर अपने लिए पार्टनर खोजने आई हैं तो आपको कैसा लड़का चाहिए। 

करण परिणीति के लिए खोजेंगे लड़का

जिस पर अदाकारा लड़के की खूबियां बताती हैं। परिणीति ने कहा कि मुझे ऐसा लड़का चाहिए जो अच्छा दिखने के साथ-साथ बुद्धिमान हो। जिससे मैं कुछ नया सीख सकूं। उन्होंने कहा कि मैं हर दिन कुछ ना कुछ सीखना चाहती हूं। जिस पर करण ने कहा कि यानी आपको सेपियोसेक्सुअल लड़का चाहिए। जिस पर परिणीत हामी भरती हैं।  इसके बाद करण-भारती मिलकर परिणीति की खिंचाई करते हैं। हर कंटेस्टेंट को दिखाकर बोलते हैं कि क्या आपको यह लड़का पसंद हैं। आप भी ये वीडियो देखिए।

फैंस परिणीति को देख बेहद खुश हैं

बता दें कि हुनरबाज के मंच पर परिणीति को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। अपनी चहेती एक्ट्रेस को नए रोल में देख फैंस एक्साइटेड है। इसके साथ ही इस मंच पर हर किस्म की प्रतिभा को अच्छा एक्सपोजर दिया जा रहा है। जिसे देखना लोगों को अच्छा लग रहा है।

और पढ़ें:

ANUSHKA SHARMA ने वामिका की तस्वीर वायरल होने पर कही ये बड़ी बात, क्या मान रहे हैं लोग विराट की अपील

REPUBLIC DAY 2022: KAREENA KAPOOR से लेकर सोनू सूद तक ये सेलेब्स कुछ इस अंदाज में मनाते हैं गणतंत्र दिवस

शादी के बाद Katrina kaif ने पहली बार शेयर की बोल्ड तस्वीरें, बताया-अपनी पसंदीदा जगह

Rajkumar Rao-Bhumi Pednekar की फिल्म Badhai Do का पोस्टर रिलीज, इस दिन देखने मिलेगा ट्रेलर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS