
मुंबई. परिणीति चोपड़ा खुद को मेंटेन करने के लिए काफी मेहनत करती हैं। जिम जाती है, घर पर वर्कआउट या योग करती हैं। जब ये सब नहीं करती तो हल्दी डाइट लेती हैं। खूबसूरत अदाकार के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया जब वो 86 किलो की थी। लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। लेकिन जैसे ही वो बॉलीवुड में एंट्री ली उन्हें वेट को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस बताती हैं कि जब मैं बॉलीवुड में पहुंची तो लोग बोलते थे तुम अंडरवेट हो। ड्रेसअप भी ठीक से नहीं करती हो।
उन्होंने आगे बताया कि उस वक्त मुझे लगता था कि वेट घटाने से ज्यादा जरूरी एक्टिंग होता है। लेकिन मैं गलत थी। स्क्रीन पर खूबसूरत दिखना भी जरूरी है। इसके बाद वो वेट कम करने की दिशा में काम शुरू कर दीं।
फास्टफूड से परिणीति ने तौबा किया
अदाकारा पिज्जा की बहुत बड़ी शौकीन हैं। सबसे पहले उन्होंने फास्टफूड को खाना छोड़ दिया। इसके बाद वो हेल्दी डाइट पर फोकस कीं। सुबह में वो एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे का व्हाइट हिस्सा लेती हैं। दोपहर में वो दाल-रोटी, ब्राउन राइस और हरी सब्जियां और सलाद लेती हैं। रात में वो एक ग्लास दूध या चॉकलेट शेक लेती हैं। इसके साथ वो हल्का फुल्का खाना खाती हैं। इतना ही नहीं परिणीति सोने से दो घंटे पहले खाना खा लेती हैं।
हर दिन वर्कआउट जरूरी
अदाकारा ने बताया कि पानी पीने की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। जितना हो सके पानी लेते रहना चाहिए। इसके साथ वर्कआउट भी जरूरी हैं। परिणीति हर दिन वॉक करती हैं। योगा भी उन्होंने अपने डेली लाइफ में शामिल किया है। इसके अलावा कार्डियो और रेगलर एक्सरसाइज करती हैं।
वजन कम करने के दौरान सब्र रखना जरूरी
'इश्कजादे'फेम ने एक इंटरव्यू में कहा कि वेट लॉस की जर्नी काफी लंबी होती है। ऐसा नहीं है कि तुरंत वर्कआउट किए और वजन घट गया। मुझे वजन घटाने में 11 महीने लगा और ये अभी भी जारी है। तो अगर आप भी वेट कम करना चाहते हैं और एक्सरसाइज और डाइट के बावजूद कम नहीं हो रहा है तो सब्र कीजिए। वजन धीरे-धीरे कम होता है।
और पढ़ें:
मां बनने के बाद सोनम कपूर करेंगी ये काम, होने वाले नाना अनिल कपूर ने किया खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।