सुशांत राजपूत सुसाइड केस : मुंबई पहुंचे पटना एसपी, कहा अब तक नहीं मिली एक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के साथ ही अब बिहार पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच, पटना सिटी एसपी विनय तिवारी भी मामले की खोजबीन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 2, 2020 1:58 PM IST

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मुंबई पुलिस के साथ ही अब बिहार पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इसी बीच, पटना सिटी एसपी विनय तिवारी भी मामले की खोजबीन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। तिवारी ने कहा कि हमारी टीम मुंबई में अच्छा काम कर रही है। फिलहाल लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के विश्लेषण के बाद ही हम नतीजे पर पहुंचेंगे। हालांकि अभी हमें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट को देखें तो यह 14 जून को एक्टर की मौत के दिन ही रात 11 बजे से 12.30 बजे के बीच हुआ था। इस दौरान सुशांत के पिता या उनके पर‍िवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। ये संदेह मुंबई पुलिस की जांच पर बड़ा सवाल उठाता है। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को एक्टर की मौत का कारण बताया गया है। यह पोस्टमार्टम कूपर हॉस्प‍िटल में किया गया था। 

पोस्टमार्टम के बाद फॉरेंसिक टीम ने सुशांत के विसरा को रिपोर्ट के लिए सुरक्ष‍ित रख लिया था। सुशांत की विसरा रिपोर्ट भी 16 दिनों बाद आ गई, जिसमें कहा गया कि सुशांत के शरीर में किसी भी तरह का संदिग्ध केमिकल या जहर नहीं पाया गया और ये खुदकुशी का मामला है। 

सुशांत राजपूत की फिल्म देखकर 7वीं की ...

दूसरी ओर, मालवणी पुलिस ने बिहार पुलिस के उस दावे को गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान मामले की फाइल गायब है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में मुंबई आई बिहार पुलिस अब अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। 

Share this article
click me!