
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनम कपूर ( Sonam Kapoor) अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी दौर में है और कहा जा रहा है कि वे कभी भी अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। इसी बीच सोनम ने प्रेग्नेंसी की वजह से आई उनके पैरों में सूजन की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- प्रेग्नेंसी कभी-कभी अच्छी नहीं होती। आपको बता दें कि सोनम ने इसी साल मार्च में बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर से मायके और ससुरालवाले बेहद खुश हुए थे। प्रेग्नेंसी के दौरान सोनम ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोशूट्स भी करवाएं थे, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
सोनम कपूर यहां देंगी बच्चे को जन्म
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर शादी के बाद से ही लंदन में रह रही है। लेकिन उनके पहले बच्चे का जन्म मुंबई में ही होगा। कहा जा रहा है कि बच्चे के जन्म के बाद सोनम करीब 6 महीने तक पेरेंट्स यानी अनिल कपूर और सुनीता कपूर के साथ ही रहेंगी। उसके बाद वे पति आनंद आहूजा के साथ लंदन चली जाएंगी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले सोनम की गोद भराई का आयोजन उनके पति आनंद ने लंदन में किया था। इस सेरेमनी से जुड़ी कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सुनने में आया था अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता चाहते थे कि बेटी की गोद भराई की रस्म ग्रैंड लेवल पर मुंबई में उनके घर पर हो। इस सेरेमनी के लिए सोनम और आनंद मुंबई भी आ गए थे, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था।
खास नहीं रही सोनम कपूर का करियर
आपको बता दें कि सोनम कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरियां से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, रणबीर कपूर के साथ वाली यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वे कई फिल्मों में नजर आई लेकिन ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही। और जो फिल्में हिट भी रही वो भी सोनम के दम पर नहीं हुई। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड है।
ये भी पढ़ें
जब न तो ब्वॉयफ्रेंड और न ही पति थे अजय देवगन, तब उनसे ऐसे-ऐसे काम करवाती थी काजोल
50 बार अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर हुए फेल, फिर भी माने जाते हैं हिट मशीन, करोड़ों का लगा है दांव
कौन है वो मां जो लड़का बन जिंदगी गुजारने को है मजबूर, जिसकी लाइफ पर बना पाकिस्तानी शो मचा रहा धूम
5 कमियां जिनके चलते अरबाज खान नहीं पा सके भाई सलमान जैसा स्टारडम, फ्लॉप रहा 26 साल का फिल्मी सफर
करोड़ों में की इन विवादित फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई, अब दांव पर आमिर-अक्षय की इज्जत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।