प्रियंका खरीदने जा रहीं नया घर, बजट इतना कि BMW 6 जैसी 140 कारें आ जाएं

एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक,  प्रियंका और निक ने अपना पुराना घर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपए) में बेचा है। यह घर उन्होंने अप्रैल, 2018 में खरीदा था।

Asianet News Hindi | Published : Aug 8, 2019 6:39 AM IST

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी पति निक जोनास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रियंका अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि इस वजह से चर्चा में हैं कि उन्होंने बेवर्ली हिल्स वाला पुराना घर बेच दिया है। एक पॉपुलर एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक,  प्रियंका और निक ने अपना पुराना घर 6.9 मिलियन डॉलर (करीब 48 करोड़ रुपए) में बेचा है। यह घर उन्होंने अप्रैल, 2018 में खरीदा था। अब कपल अपने लिए नए घर की तलाश कर रहा है।

जानें कितना है प्रियंका के नए घर का बजट 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नए घर का बजट 20 मिलियन डॉलर (करीब 141 करोड़ रुपए ) बताया जा रहा है। इतने बजट में BMW 6 सीरिज की 140 कारें खरीदी जा सकती हैं। बता दें कि इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। प्रियंका और निक ने अपना पुराना घर 2018 में 6.5 मिलियन डॉलर (46 करोड़ रुपए) में खरीदा था। जानकारी के मुताबिक यह घर 4,129 स्क्वेयर फीट में बना था। इस आलीशान घर में 5 कमरे, 4 से 5 बाथरूम, एक इनफिनिटी पूल भी था। इसके अलावा घर में हर लग्जरी सुविधा भी मौजूद थी। घर के चारों ओर खूबसूरत पहाड़ियां दिखाई देती थीं।
 
कपल ने मियामी में एन्जॉय किया वेकेशन...
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मियामी में वेकेशन एन्जॉय किया था। इसके बाद दोनों की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में दिखाई देंगी। पिछले दिनों जब प्रियंका भारत आई थीं तब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और दंगल गर्ल जायरा वसीम भी काम कर रही हैं। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

Share this article
click me!