
मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) अपनी बेटी मालती मैरी का घर में स्वागत करने के बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में लग गई हैं। वो अपनी अपकमिंग शो सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने अपने नए पोस्ट में शूटिंग के बाद अपने चेहरे पर चोट के निशान की एक तस्वीर पोस्ट कर दी।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। फोटो में उनकी नाक के नीचे और उनके होठों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। आंखों में दर्द के आंसू दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अभिनय के दौरान के जीवन में एक दिन की झलक दी। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या काम के दौरान भी आपका दिन मुश्किल भरा रहा?' फोटो में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के फैंस की बढ़ी बेचैनी
प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। फैंस पूछ रहे हैं ये क्या हो गया आपको। ये चोट कैसे लगी। इसके साथ ही कुछ यूजर उनके काम की सराहना करते हुए फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक 4 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अभिनीत हॉलिवुड सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) सबसे महत्वकांक्षी परियोजना में से एक रही है। इसमें इनके साथ रिचर्ड मैडेन दिखाई देंगे। पैट्रिक मोरन और रूसो ब्रदर्स ने इस सीरीज को बनाया है।
सरोगेसी से मां बनी प्रियंका चोपड़ा
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी हैं। इस साल मदर्स डे के दिन उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी प्रियंका जोनस का घर पर स्वागत किया। उनकी बेटी प्रीमेच्योर पैदा हुई थी। जिसकी वजह उन्हें 100 दिन तक एनआईसीयू में रखा गया। मदर्स डे के दिन प्रियंका और निक जोनस ने अपनी बेटी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की। उनकी बेटी को देखकर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस ने खूब दुआएं दीं। हालांकि प्रियंका ने पोस्ट में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। फैंस उनकी बेटी की पहली झलक पाने के इंतजार में बैठे हैं।
और पढ़ें:
Oops Moment का शिकार होने से बची श्रद्धा आर्या, आउटफिट देख फैंस बोले-संभल कर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।