रुपए-पैसों के मामले में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस में से कौन है किस पर भारी, यहां जानें सबकुछ

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। कपल ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। दोनों की शादी दिसंबर 2018 में जयपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी। 

Rakhee Jhawar | / Updated: Dec 02 2022, 07:30 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। कपल ने 1-2 दिसंबर 2018 को जयपुर के उमैद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। इस शादी में दोनों ने मिलकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। यूं तो प्रियंका के अफेयर्स के किस्से काफी रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास से जब शादी का फैसला किया तो सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा और सुना गया। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका और उनके पति निक की प्रॉपर्टी की बात जब भी सामने आती है तो लोगों के मन में एक सवाल उठता है कि आखिर पति-पत्नी में से कौन ज्यादा पैसेवाला है। आज आपको बताते है कि पीसी-निक में से किसके पास ज्यादा संपत्ति है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका पति से ज्यादा अमीर है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के हिसाब से प्रियंका करीब 278 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन है। वहीं, उनके पति निक जोनस  करीब 185 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। 


 

पीसी-निक को पसंद है लग्जरी लाइफस्टाइल
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों को ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। दोनों काफी महंगे शौक रखते हैं। दोनों के पास करोड़ों की गाड़ियों के अलावा आलीशान बंगले भी है। रिपोर्ट्स कि मानें तो शादी के बाद प्रियंका-निक ने कैलिफॉर्निया में लगभग 144 करोड़ का एक शानदार बंगला खरीदा था। आपको बता दें कि इस आलीशान बंगले में 11 बाथरूम और 7 बेडरूम मौजूद है। इसके अलावा भी इसमें कई लगजीरियस सुविधाएं हैं। बंगले के चारों तरफ हरियाली है। 

 


- कपल के पास गोवा में भी एक बंगला है। कहा जाता है कि यह बंगला बागा बीच पर स्थित है, जिसकी कीमत करबी 20 करोड़ रुपए हैं। कई बार कपल यहां वेकेशन मनाने भी आता है। आपको बता दें कि प्रियंका का मुंबई में भी बंगला है, जिसका नाम दरिया महल है। मुंबई के वर्सोवा एरिया में स्थित इस बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बंगला 1930 में ब्र‍िट‍िश आर्क‍िटेक्‍ट द्वारा बनाया गया था।

 


- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पास ढेर सारी लग्जरी कारें हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास रॉल्स रॉयल घोस्ट ( 5.25 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच एस क्लास (1.21 करोड़ रुपए), पोर्श केयेन (1.04 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू 7 (1.95 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू 5 (52 लाख रुपए), कर्मा फिशर ( 76 लाख रुपए),  फोर्ड मस्टैंग कोबरा (75 लाख रुपए), डॉज चैलेंजर आर/टी (40 लाख रुपए) कारें है।

 


- बात प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो वे फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। इसके अलाव वह हॉलीवुड फिल्म लव अगेन में  नजर आएंगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग जारी है। आपको बता दें कि इस साल पीसी की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। 

 

ये भी पढ़ें
सबकुछ था फिर भी इस सिंगर को किस मजबूरी के चलते आने लगा था आत्महत्या का ख्याल, चौंका देगी वजह

31 दिन में BOX OFFICE पर दिखेगा सस्पेंस-थ्रिलर का डबल डोज, लेकिन 1 फिल्म बिगाड़ सकती है सबका गणित

सलमान-अजय से सनी लियोनी तक, साइड बिजनेस से जमकर छाप रहे नोट, FLOP अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में

अजय देवगन की SEXY बेटी न्यासा फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते मदहोश आई नजर, देखें मौज करते 6 PHOTOS

Share this article
click me!