Surrogacy से मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को दी खुशखबरी

Published : Jan 22, 2022, 02:07 AM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 02:19 AM IST
Surrogacy से मां बनीं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को दी खुशखबरी

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन गईं हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की।

वाशिंगटन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए एक बच्चे की मां बन गईं हैं। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ यह खुशखबरी साझा की। सरोगेसी के जरिए निक-प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

प्रियंका और निक ने पोस्ट किया, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं। हमें अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

 

दंपति के माता-पिता बनने की खबर की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति ने लिखा है ''बधाई हो"। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने लिखा, "OMG। यह बहुत खास है। बहुत-बहुत बधाई। बेहतरीन खबर।" बता दें कि काफी समय तक डेटिंग करने के बाद प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। पिछले तीन महीने में प्रियंका बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस हैं जो सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को प्रीति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं।

फैमिली लाइफ के लिए तरस रहीं थी प्रियंका 
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलासा किया था। प्रियंका ने कहा था कि आज मैं सबके सामने बताना चाहती हूं कि मैं और निक बेबी प्लान कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि बच्चे होना उनके फ्यूचर प्लान का बड़ा हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मैं अपनी फैमिली लाइफ के लिए तरस रही हूं। मैं उन कामों को करने के लिए तरस रही हूं जो मैंने नहीं किया। क्योंकि मैं अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत बिजी हूं।

 

ये भी पढ़ें

अगर रितु नंदा नहीं होती तो Neetu Kapoor-Rishi Kapoor की नहीं हो पाती शादी, ऋषि की बहन ने रची थी सगाई की साजिश

क्या सुनील शेट्टी के घर इस साल बजेगी शहनाई? Ahan Shetty और तानिया श्रॉफ के शादी से जुड़ी ये खबर आई सामने

RRR Release Date: 'आरआरआर' की एक नहीं 2 रिलीज डेट आई सामने, कोरोना के चलते मेकर्स ने बनाया कुछ ऐसा प्लान

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई