रिया चक्रवर्ती ने Sushant singh Rajput की खूबसूरत वीडियो शेयर कर लिखीं दिल की बात, फैंस की नम हुई आंखें

Published : Jan 21, 2022, 03:16 PM ISTUpdated : Jan 21, 2022, 04:21 PM IST
रिया चक्रवर्ती ने Sushant singh Rajput की खूबसूरत वीडियो शेयर कर लिखीं दिल की बात, फैंस की नम हुई आंखें

सार

रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स  के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार का हो गया।  सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

मुंबई. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) का आज जन्मदिन है। दुनिया भर में मौजूद फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।  उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) ने भी उन्हें याद करते हुए एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुशांत को बहुत मिस करती हैं। अदाकारा के डाले वीडियो को देखकर फैंस की आंखे नम हो रही है। वो दिल की गहराइयों से अपने हीरो को मिस कर रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्कआउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम में बनाया गया हो ऐसा मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।इस वीडियो को देखक फैंस की आंखें नम हो गई। वो अपने हीरो को बहुत मिस कर रहे हैं। 

सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप कर ली थीं

रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार का हो गया। साल 2018 में दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे थे। साल 2019 में रिया सुशांत के साथ ही रहने लगी थी। सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

सुशांत के पिता ने रिया को सुशांत के मौत का जिम्मेदार ठहराया था

 14 जून, 2022 को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर ली। हालांकि अभी तक उनके आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने रिया चक्रवर्ती को उनके मौत का जिम्मेदार माना। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अब सीबीआई के पास है। पुलिस की मानें तो सुशांत सिंह डिप्रेशन में थे। उनके घर से अवसाद की दवाइयां बरामद की गई थी। सुशांत की मौत के बाद उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज कराया था और अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

और पढ़ें:

Kareena Kapoor के लिए आमिर खान ने खरीदी इतनी महंगी साड़ी, दुकानदार को चुकाई 4 गुना कीमत

सिर पर पगड़ी बांधे Salman Khan ने फोटो के साथ शेयर की एक पोस्ट, मैसेज देख कन्फ्यूज हुए फैंस

रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस ने की आत्महत्या, Lizelle D’Souza ने सुसाइड के पीछे की बताई वजह

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम