Pushpa 2: एक नहीं दो-दो विलेन से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार की हुई फिल्म में एंट्री

Published : Jul 06, 2022, 08:55 AM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 01:07 PM IST
Pushpa 2: एक नहीं दो-दो विलेन से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन, इस सुपरस्टार की हुई फिल्म में एंट्री

सार

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज के बाद से फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है। सामने आ रही खबरों की मानें तो सीक्वल यानी पुष्पा द रूल की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू होने वाली है। 2023 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में 2-2 विलेन से भिड़ते नजर आएंगे अल्लू अर्जुन। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The Rise) दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस में धमाल मचाया था और 2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे से एक थी। अब फैन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है, जिसपर अभी काम चल रहा है। फिल्म के दूसरे पार्ट का नाम पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) है। इसी बीच पुष्पा के सीक्वल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे पार्ट में अल्लू अर्जुन एक नहीं बल्कि 2-2 विलेन से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म डायरेक्टर सुकुमार फिल्म में दूसरे विलेन के तौर पर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को लेने की तैयारी कर रहे है। बता दें कि फहाद फाजिल (Fahadh Faasil) भी विलेन का रोल प्ले कर रहे है, जिसकी झलक फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में देखने को मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि विजय को पहले पार्ट के लिए भी अप्रोच किया गया था, लेकिन बात बन नहीं पाई थी। 


हिट रही पुष्पा: द राइज
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज एक बड़ी हिट साबित हुई। पुष्पा के साथ अल्लू अर्जुन ने अपने स्टारडम को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया। फिल्म रश्मिका मंदाना यानी ​​श्रीवल्ली के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। वहीं, फिल्म के विलेन फहद फासिल यानी एसपी भंवर सिंह शेखावत के साथ उनका आमना-सामना भी हुआ। अब, पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन को एक नहीं बल्कि दो विलेन के साथ मुकाबला करना होगा। फहद फासिल तो पहले से ही फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं अब फिल्म में एक नए विलेन की एंट्री हो रही है जिसके लिए निर्देशक सुकुमार ने विजय सेतुपति से संपर्क किया है। 


विलेन का रोल प्ले करने तैयार है विजय सेतुपति
ईटाइम्स की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विलेन का रोल प्ले करने के लिए विजय सेतुपति तैयार हो गए है। एक सूत्र से हवाले से कहा गया है कि विजय विलेन के तौर पर फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए है। विजय हमेशा अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया है और फैन्स उन्हें पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के साथ देखने के लिए काफी उत्साहित है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इस साल नहीं बल्कि 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें
8 PHOTOS में देखें रणवीर सिंह का भयानक फैशन, जब उटपटांग कपड़े पहन खुद का बनाया मजाक

बिकिनी में इन 8 हीरोइनों ने ढाया कहर, अजय देवगन की 78 साल की सास ने जब इस लुक में किया हैरान

12 साल लगातार बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप रहा शाहरुख खान का 'भाई', 7 साल से नहीं कोई खबर

12 साल के करियर में रणवीर सिंह ने दी सिर्फ 6 HIT, फिर भी नए हीरोज को इस मामले में देते हैं मात

PHOTOS-टॉपलेस होकर उर्फी जावेद ने यूं ढंका बदन, जीन्स का बटन खोलकर दिया पोज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट