
एंटरटेनमेंट डेस्क. ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का गुरुवार को निधन हो गया। वे 96 साल की थी। बता दें कि वह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। यहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार दोपहर को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। तभी से डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे है। उनके निधन पर आमजन से लेकर सेलिब्रिटीज तक सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी महारानी के निधन पर शोक जताया है। करीना कपूर, नीतू कपूर, शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन, गीता बसरा, रितेश देशमुख सहित अन्य सेलेब्स ने इसे एक युग का अंत कहा। सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर लिखा- क्या अविश्वसनीय जीवन, वह रंगों से प्यार करती थी और एक ही जीवन में वह हर रंग को जिया करती थी, शांति में आराम करें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय।
इन सेलेब्स ने भी किया शोक व्यक्त
बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- एक बहुत ही दुखद दिन, ये वास्तव में एक युग का अंत है.. क्या लाइफऔर क्या लेडी है.. देश का नेतृत्व करने के लिए आपको धन्यवाद। #RIPQueenElizabeth. रितेश देशमुख ने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त करते हुए लिखा- एक युग का अंत। सबसे कठिन में ही उन्होंने अपनी गरिमा को भी नहीं टूटने दिया। आज वाकई में एक दुखद दिन हैं फैमिली और यूके के लोगों के लिए। #QueenElizabethII.बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- वह आज 96 साल की उम्र में बकिंघम पैलेस में दुनिया छोड़कर चली गई। #QueenElizabeth #Reatinpeace.बॉलीवुड के साथ ही कई हॉलीवुड सेलेब्स ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया।
25 साल की उम्र में क्वीन बनी थी एलिजाबेथ
बता दें कि एलिजाबेथ 25 साल की उम्र में क्वीन बनी थी। उन्होंने अपने 70 साल के कार्यकाल में कई बदलाव किए, इस दौरान उन्होंने आर्थिक और राजनीतिक दोनों ही समस्याओं का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि वह कभी स्कूल नहीं, उनका पढ़ाई घर पर ही हुई। उन्हें कई भाषाओं ज्ञान था।
ये भी पढ़ें
Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस
कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।