शुरू होते ही मुसीबत में फंसी राखी सावंत की लव स्टोरी, अचानक ब्वॉयफ्रेंड की GF ने सामने आकर दिया झटका

Published : May 23, 2022, 12:40 PM IST
शुरू होते ही मुसीबत में फंसी राखी सावंत की लव स्टोरी, अचानक ब्वॉयफ्रेंड की GF ने सामने आकर दिया झटका

सार

पति रितेश से अलग होने के बाद राखी सावंत को हाल ही में एक नया प्यार मिला था। लेकिन लगता है राखी के प्यार को किसी की नजर लग गई है।

मुंबई. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में उन्हें अपना नया प्यार मिला था। खबर है कि वे आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को डेट कर रही थी। दपल की कुछ रोमांटिक फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लेकिन लगता है राखी सावंत के प्यार की फिर से नजर लग गई है। कहा जा रहा है कि उनकी प्रेम कहानी शुरू होते ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। दरअसल, आदिल की गर्लफ्रेंड की ने राखी को फोन कर बताया कि वे दोनों पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में है। इससे राखी को झटका लगा है और उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूरी किस्सा खुलकर बताया है।


राखी सावंत ने किया अपनी लव लाइफ का खुलासा
राखी सावंत एक ऐसी एक्ट्रेस है, जो पर्सनल के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। इतना ही नहीं राखी जानती है कि बी-टाउन के गलियारों में खुद को कैसे चर्चा में बनाए रखा जा सकता है। इसी बीच उन्हें दोबारा प्यार हो गया है और वे अपने ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आई। लेकिन अब उनकी लव स्टोरी ट्विस्ट अ गया है। हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में राखी ने अपनी नई प्रेम कहानी में अचानक आए मोड़ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें आदिल की गर्लफ्रेंड रोशिना डेलावरी का फोन आया। रोशिना ने उन्हें बताया कि वे और आदिल पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में है। दोनों आज भी एक-दूसरे से प्यार करते है। बातों ही बातों में रोशिना ने राखी को आदिल से दूर रहने तक की बी हिदायत दी। खबरों की मानें तो राखी ने इस बारे में आदिल से भी बात की। वहीं, आदिल का कहना है कि रोशिना उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है। 
    

आदिल सिर्फ मेरा है- राखी सावंत
इस बारें में जब रोशिना ने बात की गई और पूछा गया कि क्या उन्होंने राखी सावंत को फोन किया था तो उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी राखी का कहना है कि आदिल सिर्फ मेरा है। मैं और आदिल जल्दी शादी भी करने वाले है। आपको बता दें कि इससे पहले भी राखी ने रितेश नाम के शख्स से शादी की थी, इस शादी में कितनी सच्चाई थी, ये बात अभी तक सामने नहीं आई। इतना ही नहीं खबरें तो यह तक आई कि राखी पति रितेश से तलाक ले चुकी है।

 

ये भी पढ़ें
तारक मेहता की बबीता जी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, सेक्सी लुक देख हाथ से फिसला सभी का दिल, PHOTOS

8 साल के करियर में टाइगर श्रॉफ ने की सिर्फ 9 फिल्में, फिर भी हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक

65 की उम्र में भी 30 के दिखते हैं अनिल कपूर, फिट रहने सुबह उठते ही करते है ये काम, 1 चीज से रहते है दूर

बिकिनी में समुंदर से निकली 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की प्रिया तो फटी की फटी रह गई सबकी आंखें, PHOTOS

लड़के ने की छेड़छाड़ तो गुस्साई दिशा पाटनी ने की जमकर धुलाई, पहले मारे धूंसे फिर चलाई लात, VIDEO

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम