क्या अप्रैल में शादी कर रहे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बुआ रीमा जैन ने बताई वेडिंग के पीछे की सच्चाई

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही है। हालांकि, दोनों कब सात फेरे लेंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसी बीच खबर है कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 8:33 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bahtt) को शादी के बंधन में सभी बंधा देखने चाहते हैं। पिछले कुछ सालों से दोनों की शादी को लेकर जमकर अफवाहे उड़ रही है। हर थोड़े दिनों उनकी शादी की डेट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इसी बीच खबर है कि दोनों अगले महीने यानी अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस संबंध में जब पिंकविला ने रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन (Reema Jain) से संपर्क किया तो उन्होंने सारी बातों को सिरे से नकार दिया। रीमा जैन ने कहा- दोनों की शादी होगी ये तो तय है लेकिन कब होगी इसकी डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। और जब भी डेट फाइनल होगी तो सभी को पता चल ही जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों को शादी कब करना है ये दोनों को ही डिसाइड करना है। 


5 साल से कर रहे एक-दूसरे को डेट
खबरों की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच अफेयर की खबरें तो ुसी वक्त से उड़ने लगी थी जब दोनों ने साथ में फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग शुरू की थी। लेकिऩ इस बात पर मोहर तब लगी थी जब दोनों सोनम कपूर के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे और कैमरामैन को साथ में पोज दिए। हालांकि, लंबे समय तक दोनों ने इस बात की स्वीकार नहीं किया था कि वे रिलेशनशिप में है। लेकिन धीर-धीरे दोनों ने अपना रिश्ता मान ही लिया। आलिया अक्सर कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन में शामिल होती है। 


मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर दिखी थी नीतू सिंह
आपको बता दें कि हाल ही में नीतू सिंह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर से बाहर निकलती नजर आई थी। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें कैमरे में कैद किया था। उनकी फोटोज वायरल होते ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे अपने बेटे की शादी तैयारियां करने में जुटी है। बता दें कि नीतू चाहती है कि आलिया जल्द से जल्द बहू बनकर उनके घर आए। आलिया भी अक्सर अपनी होने वाली सास के साथ घूमती और एन्जॉय करती नजर आती है। 


- आपको बता दें कि नीतू सिंह अपना खानदानी घर कृष्णराज बंगले का रिनोवेशन भी करना रही है। वे चाहती है कि बेटे की शादी की पहली पूजा इसी बगंले में हो। बंगले में रिनोवेशन का काम जोरो पर चल रहा है। वे अक्सर काम का जायजा लेने आलिया-रणबीर के साथ जाती रहती है। 
 

ये भी पढ़ें
कातिलाना अदाओं से मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने हिला डाला सबको, TV शो अनुपमा में चला रही हुस्न का जादू

Oscar Awards 2022: ऑस्कर के रेड कारपेट पर Worst Dress में पहुंचीं ये 11 एक्ट्रेस, लोगों ने बताया फैशन डिजास्टर

अगर ये जिद पर नहीं अड़ी होती तो करिश्मा कपूर के पति होते अक्षय खन्ना, 47 की उम्र में भी है कुंवारे

Oscars 2022 में बवाल, इस वजह से आगबबूला हुए विल स्मिथ, गुस्से में स्टेज पर पहुंच होस्ट को मारा मुक्का

Oscars 2022 : ट्रॉय कोटसर ने रचा इतिहास, ऑस्कर जीतने वाले पहले ऐसे एक्टर जो सुन नहीं सकते

ऐश्वर्या राय से टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड तक, ज्यादा सुंदर दिखने की चाहत में इन हीरोइनों ने किए फैशन ब्लंडर्स

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi Water Crises News: Atishi का जल संकट पर गंभीर आरोप, BJP पर तगड़ा हमला| Arvind Kejriwal
UGC NET Exam 2024 से पहले जरूर जान लें ये नियम, नहीं होगी कोई भी परेशानी
दिल्ली की जनता के खिलाफ षडयंत्र रच रही है बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने बताया क्या हैं इसके 3 कदम
EVM पर देश में फिर मचा घमासान, Elon Musk के बाद Rahul Gandhi और Akhilesh Yadav ने भी उठा दिए सवाल
Lok Sabha Speaker News: उपसभापति पद नहीं मिला तो कैंडिडेट उतार सकती है इंडिया| India Alliance