- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- अगर ये जिद पर नहीं अड़ी होती तो करिश्मा कपूर के पति होते अक्षय खन्ना, 47 की उम्र में भी हैं कुंवारे
अगर ये जिद पर नहीं अड़ी होती तो करिश्मा कपूर के पति होते अक्षय खन्ना, 47 की उम्र में भी हैं कुंवारे
मुंबई. गुजरे जमाने के एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के बेटे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) 47 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था। अक्षय ने यूं तो कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन वे अपने पिता की तरह ऊंचाइयां छूने में सफलता हासिल नहीं कर पाए। अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में आई फिल्म हिमालय पुत्र से की थी, ये फिल्म विनोद खन्ना ने बेटे को लॉन्च करने के लिए बनाई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधें मुंह गिरी। फिर भी फिल्म में अक्षय के काम की तारीफ हुई और बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। आपको बता दें कि 47 साल की उम्र में भी अक्षय अनमैरिड है। नीचे पढ़ें आखिर क्यों अक्षय खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की और क्यों वे रणधीर कपूर के दामाद बनते-बतने रह गए...

फिल्म आ अब लौट चलें, हंगामा, हलचल, दिल चाहता है, ताल, हमराज, रेस, आक्रोश, मॉम जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले अक्षय खन्ना अभी भी फिल्मों में एक्टिव है। उनकी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 है, जिसमें अजय देवगन और श्रिया सरन लीड रोल में है।
खबरों की मानें तो अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सबसे बड़े घराने कपूर खानदान के दामाद बनने वाले थे। रणधीर कपूर चाहते थे कि उनकी बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी अक्षय से हो जाए और इसके लिए उन्होंने विनोद खन्ना के पास रिश्ता भी भिजवाया था।
हालांकि, ये रिश्ता नहीं हो पाया। दरअसल, उस वक्त करिश्मा कपूर की एक के बाद एक हिट फिल्में आ रही थी और उनकी मां बबीता नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी शादी के बंधन में बंधे। वे इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुई।
बबीता अपनी बात पर अड़ी रही और रणधीर कपूर भी पत्नी की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सके। इस तरह शादी की बात आगे बढ़ ही नहीं पाई। कुछ दिनों बी-टाउन में खबरें उड़ी की करिश्मा, अभिषेक बच्चन को डेट कर रही है। हालांकि, इनका रिश्ता भी आगे नहीं बढ़ पाया।
अपनी शादी को लेकर अक्षय खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कभी शादी करना ही नहीं चाहते थे। इसकी वजह उन्होंने बताई थी कि उन्हें अकेले रहना पसंद है।
उन्होंने बताया था- वे कुछ वक्त के लिए किसी के साथ रिलेशनशिप में रह सकते हैं, लेकिन जिंदगीभर के लिए वो किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहते हैं। उन्होंने शादी न करने का एक कारण यह भी बताया था कि उन्हें बच्चे बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
अक्षय कुमार ने अपने करियर में लीड हीरो से लेकर विलेन और सपोर्टिंग एक्टर का भी किरदार निभाया। 2008 में आई फिल्म रेस में उन्होंने विलेन का किरदार शानदार तरीके से निभाया था और उन्हें तारीफ भी मिली थी।
अक्षय कुमार ने बॉर्डर, मोहब्बत, भाई-भाई, डोली सजा के रखना, कुदरत, लावारिस, ताल, दिल चाहता है, दीवानगी, एलओसी कारगिल, दीवार, शादी से पहले, रेस, नो प्रॉब्लम, गली गली चोर है, सेक्शन 375, सब शुभ मंगल जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें
Oscars 2022 : ट्रॉय कोटसर ने रचा इतिहास, ऑस्कर जीतने वाले पहले ऐसे एक्टर जो सुन नहीं सकते
इस अरबपति की पोती है RRR के एक्टर की बीवी, करोड़ों की प्रॉपर्टी का मालिक है साउथ का ये सुपरस्टार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।