
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। रणबीर कपूर के साथ उन्होंने 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट में शादी की। बेटे की शादी की खुशी में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद भरत साहनी के साथ पैपराजी के सामने आईं। उन्होंने ना सिर्फ पैपराजी को आलिया और रणबीर को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद किया, बल्कि रिसेप्शन को लेकर भी एक जानकारी दी।
आलिया और रणबीर कपूर की शादी दो दिन में ही खत्म हो गए। इतना ही नहीं शादी में भट्ट फैमिली और कपूर खानदान के अलावा बेहद ही कम लोग शामिल हुए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि न्यूली वेड कपल ग्रैंड रिसेप्शन रखेंगे। लेकिन नीतू कपूर और रिद्धिमा ने इन कयासों पर विराम लगा दिया। पैपराजी ने जब उनसे पूछा कि रिसेप्शन पार्टी कब होगा? इस सवाल के जवाब में नीतू ने कहा कि हो गया सबकुछ हो गया। रिद्धिमा भी बोलती हैं कि हो गया। इसके साथ रणबीर की मां पैपराजी को बोलती हैं कि आप सब घर जाओ और आराम से सो जाओ।
नहीं होगा आलिया-रणबीर का रिसेप्शन
नीतू कपूर ने ही आलिया और रणबीर की शादी का डेट कन्फॉर्म किया था। अब माना जा रहा है कि वाकई रणबीर और आलिया रिसेप्शन पार्टी नहीं देंगे। फैंस को ये सुनकर झटका जरूर लगा होगा। क्योंकि रिसेप्शन में बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्स को ग्लैमरस अंदाज में देखने की उनकी इच्छा अधूरी रह जाएगी। बता दें कि शादी के बाद आलिया और रणबीर ने केक काटा और शैंपेन खोलकर एक दूजे के होने का जश्न मनाया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो न्यूली वेड कपल सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लेंगे।
आलिया-रणबीर का हनीमून प्लान
आलिया और रणबीर कपूर के हनीमून को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कपल साउथ अफ्रीका जाएंगे। वहीं ये भी चर्चा है कि दोनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करेंगे। इसके बाद हनीमून मनाने जाएंगे। बता दें कि न्यूली वेड कपल स्क्रीन पर भी एक साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। मूवी 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।
और पढ़ें:
आलिया और रणबीर ने इसलिए वास्तु अपार्टमेंट में की शादी, वजह जान हार बैठेंगे दिल
शादी में जाम छलकाते दिखे आलिया-रणबीर, देखें वेडिंग की 10 इनसाइड PHOTOS
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें आई सामने, Kiss करते दिखें दूल्हा-दुल्हन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।