- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शादी में जाम छलकाते दिखे आलिया-रणबीर कपूर, वेडिंग की 10 इनसाइड PHOTOS देखी क्या
शादी में जाम छलकाते दिखे आलिया-रणबीर कपूर, वेडिंग की 10 इनसाइड PHOTOS देखी क्या
मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) कपूर खानदान की बहू बन चुकी हैं। रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ उन्होंने एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लेते हुए सात फेरे लिए। फैमिली और करीबी दोस्त इस शादी के गवाह बने। 'रालिया' की वेडिंग में फैमिली और दोस्तों ने जलवा बिखेरा। एक से बढ़कर एक आउटफिट में सेलेब्स नजर आए। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी को देखकर ऐसा लगा कि ऊपर वाले ने इन्हें एक दूजे के लिए ही बनाया है। आइए नीचे देखते हैं वेडिंग की इनसाइड फोटो...

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने वास्तु अपार्टमेंट में शादी करके अपने प्यार को और मजबूत बना दिया। सब्यासाची की डिजाइन साड़ी में अदाकारा किसी अप्सरा से कम खूबसूरत नहीं लग रही थी। वहीं दूल्हा बने रणबीर इतने हैंडसम लग रहे थे कि उनसे नजर नहीं हट रही थी। शादी के बाद दोनों ने शैंपेन खोलकर जश्न मनाया।
करिश्मा कपूर भी आलिया और रणबीर कपूर की शादी में व्हाइट डिजाइनर साड़ी में पहुंची। भाई और भाभी के साथ पोज देकर उन्होंने तस्वीर क्लिक कराई। कपल को नए जीवन की बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को अदाकारा ने शेयर किया।
आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर हर फंक्शन में शामिल हुए। शादी में पिंक कुर्ता पजामा में शादी में पहुंचे। रणबीर और आलिया के साथ उन्होंने भी पोज दिया।
नीतू कपूर गर्ल गैंग के साथ पोज देती हुई नजर आईं। आलिया की सासू मां बनकर वो बेहद ही खुश हैं। अदाकारा कई बार बोल चुकी हैं कि उनकी बहू बेस्ट है।
बेटे रणबीर कपूर की शादी में नीतू कपूर बन-ठनकर पहुंची थी। उन्होंने पिंक और येल्लो कलर का लहंगा पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत रही थी। इस तस्वीर में वो अपनी बेटी रिद्धिमा और दामाद भारत साहनी के साथ नजर आ रही हैं।
रिद्धिमा अपने भाई की शादी में बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो सबके साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में वो शाहीन भट्ट और सोनी राजदान के साथ दिखाई दे रही हैं।
भाई की शादी के लिए रिद्धिमा ने गोल्डन लहंगा चुना था। जिसे ग्रीन ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। वो बेहद ही हसीन लग रही थीं
रिद्धिमा अपनी कजिन सिस्टर करीना कपूर के साथ भी मस्ती करती दिखाई दी। पिंक कलर की साड़ी में करिश्मा आलिया को टक्कर दे रही थीं। पूरी शादी में करीना और उनकी फैमिली छाई रही।
रणबीर और आलिया की शादी में पूजा भट्ट भी पहुंची। अयान मुखर्जी भी इस शादी में बेहद खुश नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर आप समझ सकते हैं कि मेहमानों ने कितनी मस्ती की होगी।
आलिया भट्ट के सौतेले भाई राहुल भट्ट इस शादी में सिक्योरिटी अरेंजमेंट देखते दिखाई दिए। पापा महेश भट्ट और बहन शाहीन के साथ उन्होंने तस्वीरें क्लिक कराईं। आलिया और रणबीर की शादी में वो भी बेहद खुश दिखाई दिए।
और पढ़ें:
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें आई सामने, Kiss करते दिखें दूल्हा-दुल्हन
इस दिन होगा RK हाउस में आलिया-रणबीर कपूर का रिसेप्शन, सामने आया गेस्ट लिस्ट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।