Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ ने पहले सोमवार 107.50 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया। फिल्म ने हिंदी और भारतीय सिनेमा के बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायणम्’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। खासकर रिलीज के बाद पहले सोमवार को फिल्म ने इतिहास रच दिया है। इसने इस दिन न केवल अपना सबसे बड़ा नंबर डिलीवर किया, बल्कि यह पहले सोमवार को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’, सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ और अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ जैसी सभी फिल्मों को बेहद पीछे छोड़ दिया है। ‘रामायणम्’ इंडियन सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म बनी है, जिसने रिलीज के बाद पहले सोमवार को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

पहले सोमवार को कितना हुआ ‘रामायणम्’ का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रिलीज के बाद पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने लगभग 107.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। भारत में पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी बेल्ट से किया, जो 87.25 करोड़ रुपए है। इसके बाद कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम वर्जनों से इस फिल्म ने पांचवें दिन क्रमशः 7.50 करोड़ रुपए, 6 करोड़ रुपए, 4 करोड़ रुपए और 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

यह भी पढ़ें : 'मुझे भी समझ नहीं आया', 'रामायणम्' में सीता के तलवार वाले सीन पर फिल्म की एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात!

पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्में

रैंकफिल्मपहले सोमवार का नेट कलेक्शन
1रामायणम् पार्ट 1 (हिंदी वर्जन)87.25 करोड़ रुपए
2धुरंधर 2 : द रिवेंज (हिंदी वर्जन)60 करोड़ रुपए
3बॉर्डर 2 59 करोड़ रुपए
4टाइगर 3 58 करोड़ रुपए
5पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन)46.40 करोड़ रुपए

पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फ़िल्में

रैंकफिल्मपहले सोमवार का नेट कलेक्शन 
1रामायणम् पार्ट 1107.50 करोड़ रुपए
2बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन 80 करोड़ रुपए
3धुरंधर 2 : द रिवेंज65 करोड़ रुपए
4पुष्पा 2 : द रूल 64.45 करोड़ रुपए
5बॉर्डर 2 59 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Ramayana Collection Day 5: 5वें दिन रॉकेट बनी 'रामायणम्', कर डाली अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई

दोनों ही लिस्ट देखने के बाद स्पष्ट है कि ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड तो बनाया ही है, साथ ही ऐसा बैंचमार्क सेट कर दिया है, जिसे तोड़ना आने वाले कुछ सालों में किसी फिल्म के लिए आसान नहीं होगा। नितेश तिवारी के निर्देशन में ‘रामायणम् पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, रकुल प्रीत सिंह सूर्पणखा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नज़र आ रही हैं। शोभना, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं।