आलिया-रणबीर आज हो जाएंगे सात जन्मों के लिए एक दूजे के, देखें ये वीडियोज जिसमें लवबर्ड्स का छुपा है रोमांस

Published : Apr 14, 2022, 06:01 AM IST
 आलिया-रणबीर आज हो जाएंगे सात जन्मों के लिए एक दूजे के, देखें ये वीडियोज जिसमें लवबर्ड्स का छुपा है रोमांस

सार

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर आज यानी 14अप्रैल को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। नीतू कपूर के लाडले की पंजाबी रीति रिवाज से सोनी राजदान की बेटी के साथ शादी होगी। 'वास्तु' इनके शादी का गवाह बनेगा।

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Alia bhatt-Ranbir kapoor) के मिलन का वक्त आ गया है। बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ी आज यानी 14 अप्रैल को हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। आरके हाउस से बारात निकलेगी और वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचेगी। यहां दुल्हन बनी आलिया अपने दूल्हे राजा रणबीर का स्वागत करेंगी। शादी के बाद ये लवबर्ड्स पति-पत्नी के रूप में पहचाने जाएंगे। शादी से पहले हम आपको आलिया और रणबीर कपूर के वो वीडियो दिखाना चाहेंगे जिसमें दोनों का प्यार एक दूसरे के लिए भर-भर कर छलकता नजर आया। 

आलिया और रणबीर की जोड़ी एक मंच पर कई बार साथ नजर आई। जिसमें दोनों का बेहद ही क्यूट अंदाज लोगों को देखने को मिला। ब्रह्मास्त्र मूवी के प्रमोशन के दौरान कपल स्टेज शेयर करते दिखाई दिए। इस दौरान आलिया ब्लू शिमर आउटफिट में दिखाई दीं। इस दौरान अदाकारा अपने स्कर्ट से चिपके हुए रेशे निकाल रही थी। इस बीच रणबीर की नजर उनपर पड़ती है और वो अपना हाथ आगे बढ़ा देते हैं। जिसके बाद आलिया अपने हाथ में इक्ट्ठा की हुई वेस्ट मटीरियल उन्हें दे देती हैं। इसके बाद एक्टर उसे बड़े प्यार से अपनी जेब में डाल लेते हैं। इसके बाद अदाकारा ब्लस करती दिखाई देती हैं। ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

आलिया और रणबीर के फैंस ने एक और वीडियो तैयार किया। जिसमें अलग-अलग शो में एक्ट्रेस रणबीर का नाम लेकर प्यार जताती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा रणबीर के लिए लॉयल बनकर रहना चाहती हूं। इस मिक्स वीडियो को लोग खूब पसंद करते दिखाई दिए।

एक वीडियो में आलिया ने बताया कि जब वो 11 साल की थी तब वो रणबीर कपूर से पहली बार मिली। मुझे उनके कंधे पर सिर रखना था। जो मैं कर नहीं पा रही थी। क्योंकि मैं बहुत शाय थी। 

इसके अलावा भी लवबर्डस एक दूसरे के साथ प्यार जताते, छेड़खानी करते दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी फैंस बहुत पसंद करते हैं। वो चाहते हैं कि दोनों हमेशा ऐसे ही साथ रहें।

बता दें कि 13 अप्रैल को रणबीर और आलिया की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसमें महेश भट्ट, सोनी राजदान, पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट पहुंचे। करीना कपूर-करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में भाई की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। वहीं नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर वास्तु में पहुंची। उन्होंने सेलिब्रेशन के बाद पैपराजी को बताया कि दोनों 14 अप्रैल को शादी करेंगे।

और पढ़ें:

उर्फी जावेद एयरपोर्ट पर फ्लॉन्ट की ब्रा, नेटिजन्स बोले-कोई काम नहीं है रे पगली

आलिया भट्ट के हाथों में मेहंदी लगता देख करण जौहर के आंखों से निकले आंसू, जानें दोनों के बीच का कनेक्शन

होने वाली बहू आलिया भट्ट की तारीफ करती दिखीं नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा ने कहा-बहुत क्यूट है यार

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

2025 में BO पर बने 5 धुरंधर रिकॉर्ड, 2026 में जिन्हें तोड़ना नहीं होगा आसान
2025 के 6 धुरंधर डायरेक्टर, एक की फिल्म 1000Cr+ तो एक की मूवी को हुआ 915% प्रॉफिट