शादी के बाद आलिया-रणबीर कपूर इस बड़े मंदिर में कर सकते हैं भगवान के दर्शन, नई जिंदगी के लिए लेंगे आशीर्वाद

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट सातफेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के आज हो जाएंगे। शादी की रस्में वास्तु अपार्टमेंट में हो रही है। पति-पत्नी के रूप में कपल सबसे पहले मुंबई के एक बड़े मंदिर आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

Nitu Kumari | Published : Apr 14, 2022 12:11 PM IST / Updated: Apr 14 2022, 05:55 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर 14 अप्रैल को सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। पंजाबी रीति रिवाज से दोनों की शादी वास्तु अपार्टमेंट में हो रही हैं। भट्ट फैमिली और कपूर परिवार के अलावा इस शादी में आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी मौजूद हैं। करण जौहर,अयान मुखर्जी भी आलिया-रणबीर की शादी के गवाह बन रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के अगले दिन यानी 15 अप्रैल को कपल मुंबई एक एक बड़े मंदिर में आशीर्वाद लेने जाएंगे।

रणबीर और आलिया शादी के बाद मुंबई के फेमस सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। बॉलीवुडलाइफ ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रणबीर और आलिया सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश का दर्शन करेंगे। नई जिंदगी की शुरुआत करने के साथ वो भगवान का आशीर्वाद लेंगे। 

Latest Videos

शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 अप्रैल यानी आज लवबर्ड्स 2 बजे शादी के बंधन में बंध गए हैं। सुबह में इनकी हल्दी सेरेमनी हुई। शाम 7 बजे आलिया-रणबीर बतौर पति-पत्नी मीडिया के सामने आएंगे। चूकि शादी में कपल ने बहुत ही कम लोगों को आमंत्रित किया है। इसलिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

रणबीर कपूर की एक्स रिसेप्शन में हो सकती हैं शामिल

पहले खबर आई थी कि द ताज पैलेस में रिसेप्शन होगा। लेकिन अब यह खबर आ रही है कि आरके हाउस या वास्तु में ही रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। जिसमें बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। इसके अलावा कई बिजनेसमैन भी न्यूली वेड कपल को बधाई देने पहुंचेंगे। रिसेप्शन में दीपिका दापुकोण, रणवीर सिंह, जोया अख्तर, अनुष्का शर्मा, संजय लीला भंसाली, कैटरीना कैफ, करन जौहर, अयान मुखर्जी, शाहरुख खान, बच्चन फैमिली के पहुंचने की उम्मीद है।  रिसेप्शन की डेट की बात करें तो अभी कोई फाइनल डेट सामने नहीं आई है। 16 या फिर 17 अप्रैल की तारीख बताई जा रही है।

साउथ अफ्रीका में आलिया-रणबीर मनाएंगे हनीमून!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया और रणबीर कपूर हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जा सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों हनीमून ना जाकर अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करेंगे। इसके बाद हनीमून मनाने के लिए निकलेंगे।

और पढ़ें:

इस दिन होगा RK हाउस में आलिया-रणबीर कपूर का रिसेप्शन, सामने आया गेस्ट लिस्ट

आलिया-रणबीर की शादी में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन पहुंची करीना कपूर, सैफ की नहीं हट रही थी उनसे निगाहें

नौ लक्खा हार-गुलाबी लहंगा पहन बेटे की शादी में पहुंची नीतू सिंह, पीले दुपट्टे ने लगाएं खूबसूरती में चार चांद

आलिया-रणबीर आज हो जाएंगे सात जन्मों के लिए एक दूजे के, देखें ये वीडियोज जिसमें लवबर्ड्स का छुपा है रोमांस

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma