रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी

Published : Jul 11, 2022, 06:41 AM ISTUpdated : Jul 11, 2022, 06:53 AM IST
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी अपार्टमेंट, बनेंगे शाहरुख खान के पड़ोसी

सार

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। उनका यह नया घर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के नजदीक है। बता दें कि इस घर की कीमत करोड़ों में है। उनका यह घर यह कुल 11,266 वर्ग फुट कारपेट एरिया में फैला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के पड़ोसी बनने जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 119 करोड़ रुपए है। उनका यह अपार्टमेंट बांद्रा मे स्थित रेजिडेंशियल टॉवर सागर रेशम में है। इस घर से समुंदर का नजारा देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है उनका यह घर देश के किसी अपार्टमेंट के लिए सबसे महंगे सौदों में से एक है। उनका यह टावर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और शाहरख खान के बंगले मन्नत के बीच है। उनका घर 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। यह कुल 11,266 वर्ग फुट कारपेट एरिया में फैला है और इसमें 1,300 वर्ग फुट का टेरिस है। 

 

इनसे खरीदा है रणवीर सिंह ने नया घर
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद से ही एक लग्जरी घर की तलाश में थे। अब जाकर कपल की तलाश पूरी हुई है। खबरों की मानें तो रणवीर ने यह अपार्टमेंट फर्म ओह फाइव ओह मीडिया वर्क्स एलएलपी के माध्यम से खरीदा है, जिसमें खुद रणवीर और उनके पिता जुगजीत सुंदर सिंह भवनानी डायरेक्टर हैं। वहीं, उन्होंने इसके लिए  7.13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी दी है। इस डील के साथ उन्हें 19 पार्किंग एरिया भी मिला है। आपको बता दें कि रणवीर के पास मुंबई में पहले से ही 1-2 अपार्टमेंट्स है। वहीं, गोवा में भी उनका एक घर है। बता दें कि हाल ही में रणवीर, करन जौहर के शो कॉफी विद करन में आलिया भट्ट के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की थी।


इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। करन जौहर की यह फिल्म 2023 के वेलेन्टाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आने वाले है, जो इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिज है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म पहली बार रणवीर डबल रोल में नजर आने वाले है। 

 

ये भी पढ़ें
2 बेटियों के पिता हैं संजय दत्त के ये बहनोई, पिटी फिल्में तो बदला करियर, अब यहां से कमा रहे करोड़ों

आखिर ऐसा क्या है 500 करोड़ के बजट में बनी पोन्नियन सेल्वन में, जिसको लेकर इंटरनेट पर मच रहा बवाल

10 PHOTOS में देखें पर्दे पर दुश्मन दिखने वाले बाहुबली-भल्लालदेव आखिर क्या करते थे सेट पर

होश उड़ गए उर्फी जावेद को रिलीविंग ड्रेस में देखकर तो मलाइका अरोड़ा ने कर डाला कन्फ्यूज PHOTOS

PS-1: क्या बॉलीवुड के लिए खतरा बन सकती है 500 करोड़ की पोन्नियन सेल्वन, सामने आ रही ये 7 वजह

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!