Deepika Padukone और रणवीर सिंह प्यार में डूबे आए नजर, दीपिका के साथ Lip Lock करके एक्टर ने कही ये बात

Published : Feb 11, 2022, 07:04 PM ISTUpdated : Feb 11, 2022, 07:18 PM IST
Deepika Padukone और रणवीर सिंह प्यार में डूबे आए नजर, दीपिका के साथ Lip Lock करके एक्टर ने कही ये बात

सार

 दीपिका पादुकोण की मूवी 'गहराइयां' आज यानी 11 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। रणवीर ने अपनी हमसफर दीपिका के काम की खूब तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात बताई है।

मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक जोड़ी में शुमार है। अपने प्यार का इजहार करने के लिए वो हर वक्त तैयार बैठे रहते हैं। चाहे वो सोशल मीडिया हो या फिर पब्लिक प्लेस कही भी अपने एहसास को जताने से परहेज नहीं करते हैं। इतना ही नहीं वो एक दूसरे की तारीफ भी करते दिखाई देते हैं। दीपिका पादुकोण की मूवी 'गहराइयां' आज यानी 11 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। रणवीर ने अपनी हमसफर दीपिका के काम की खूब तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अपने दिल की बात बताई है।

रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ समंदर किनारे लिप लॉक करते तस्वीर शेयर की है। तस्वीर देखकर ऐसा लगता है समंदर में नहाने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक हो गए और लिप लॉक किया। एक्टर ने बेहद ही सिजलिंग तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा, ' डूबे हां...डूबे एक दूजे में यहां। शानदार, सुपरलेटिव और उम्दा। क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है बेबी.. एक दम बेहतरीन, बारीक और दिल को छूने वाली। बेहद कुशल और बेमिसाल। मुझे तुम पर गर्व है।

रणवीर सिंह ने दीपिका की मूवी में शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि आपने मुझे गर्व से भर दिया है। एक्टर के इस तस्वीर को देखकर बॉलीवुड के सेलेब्स समेत फैंस की धड़कने बढ़ गई। कई सेलेब्स ने इस तस्वीर को देखकर हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया। वहीं, फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को ऐसे देखकर मैं ही डूब जाऊंगा।' वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'गहराइयां देखकर जली ना।'

ये फिल्म उलझे रिश्तों की सुलझी कहानी है। हालांकि फिल्म की रफ्तार धीमी और ऊबाऊ है। वहीं, दीपिका की वापसी से फैन्स खुश है। इतना ही नहीं फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं दीपिका पादुकोण के काम की तारीफ हो रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों का कहना है कि दीपिका के अलावा ना तो मूवी में सिद्धांत चतुर्वेदी, ना अनन्या पांडे और ना ही धैर्य कारवा की एक्टिंग में जान है।  शकुन बत्रा की यह तीसरी मूवी हैं। लेकिन इस मूवी के जरिए वो दर्शकों पर छाप छोड़ने में नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें:

Deepika Padukone के 10 सेक्सी लुक्स जो Gehraiyaan में हमें ले जाती हैं, एक ड्रेस में लग रही थी लाल मिर्ची

Alia Bhatt ने Ranbir kapoor से पहले ही कर ली है शादी ! एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह का किया खुलासा

भाई होने के बावजूद RAVEENA TANDON ने निभाई पिता के अंतिम संस्कार की रस्में, फ्यूनरल में शामिल हुए सेलेब्स

Sanjay Dutt ने शादी की सालगिरह पर पत्नी मान्यता का दबाया पैर, Video देख फैंस बोले- जब से हुई है शादी...

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई