
मुंबई. रवीना टंडन (Raveena Tandon) के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन (Ravi Tandon) का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद रवीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी। रवि टंडन 87 साल के थे। उनका निधन गुरुवार को दोपहर में उनके घर पर हुआ। रवीना ने पिता के साथ फोटोज शेयर कर उन्हें याद किया है और कहा है कि वो उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। रवीना ने फोटोज शेयर कर लिखा- आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा। मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी। लव यू पापा। रवीना के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स ने कमेंट्स कर रहे हैं। नीलम कोठारी ने लिखा- तुम्हें दिल से मेरी संवेदनाएं। जूही चावला ने लिखा- आपको और आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले, ओम शांति। नम्रता शिरोडकर सहित अन्य सेलेब्स ने भी शोक व्यक्त किया।
जानेमाने डायरेक्टर थे रवि टंडन
रवि टंडन बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने खेल खेल में, खुद्दार, जिंदगी, नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण सहित कई फिल्में बनाई थी। साथ ही अनहोनी और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। संजीव कुमार के करीबी दोस्तों में से एक रवि टंडन ने फिल्म निर्देशक आरके नय्यर के सहायक के रूप में काम शुरू किया था। फिल्म लव इन शिमला और ये रास्ते हैं प्यार के में फिल्म डायरेक्शन की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने अपनी पहली फिल्म बतौर डायरेक्टर अनहोनी बनाई थी। रवि टंडन ने वीणा से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम राजीव टंडन है। राजीव भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। और बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन है।
पापा के साथ शेयर की 4 फोटो
रवीना टंडन ने पापा के निधन पर उनके साथ चार फोटो शेयर की है। पहली फोटो में वे पापा रवि टंडन का हाथ थामे नजर आ रही है। इसमें रवीना मुस्कराती भी दिख रही है। दूसरी फोटो रवीना के बचपन की है। इसमें नन्ही रवीना पापा को गोद में दिख रही है। तीसरी फोटो किसी इवेंट की है। इस फोटो में बाप-बेटी खुश होकर तालियां बजाते नजर आ रहे है। चौथी फोटो में रवीना पापा को पकड़े किस करती नजर आ रही है।
कभी इस बीमारी से परेशान थी गहराइयां की Deepika Padukone, ये स्टार्स भी हो चुके है इसका शिकार
Tina Munim Birthday: जब Sanjay Dutt का खौफनाक रूप देख सदमे में आ गई थी हीरोइन, फिर लिया था ये फैसला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।