
मुंबई. रेखा ने गुरुवार को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। उनके बर्थडे के मौके पर रेखा से जुड़ी बातें बता रहे हैं, जो बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। बल्कि उन्हें जबरदस्ती एक्ट्रेस बनाया गया था। दरअसल, इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में दी थी।
मां की मार ने बनाया सुपरस्टार
इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वो रातों-रात एक स्टार बन गई थीं लेकिन जब सक्सेस मिलनी शुरू हुई तो उन्हें एहसास हुआ कि केवल स्टार बनने से इंडस्ट्री में पहचान नहीं बनती हैं। बल्कि इसके लिए एक आर्टिस्ट बनना भी जरूरी होता है। रेखा ने बताया था कि उनकी मां की मदद से वो स्टार बनीं और एक्टिंग की दुनिया को उन्होंने चुना। रेखा को उनकी मां ने तो मार-मारकर एक्टर बनाया है। इतना कहकर एक्ट्रेस ठहाके मारकर हंसने लगती हैं क्योंकि उन्होंने इस बात को मजाकिया लहजे में कही थी। रेखा ने आगे बताया था कि उन्होंने कभी डांस नहीं सीखा जबकि उनका पूरा परिवार डांस में माहिर था। उनकी मां ने उन्हें जबरदस्ती डांस स्कूल भेजा जहां रेखा ने कभी सीरीयस होकर डांस नहीं सीखा।
65 की उम्र में भी देती हैं कम उम्र की एक्ट्रसेस को मात
सदाबहार एक्ट्रेस रेखा 65 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बात चाहे खूबसूरती और फिटनेस की ही क्यों ना हो वो अपने से कम उम्र की एक्ट्रसेस को भी मात देती हैं। क्योंकि सभी एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं और सुंदर दिखने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन रेखा की खूबसूरती और फिटनेस के पीछे का राज ढेर सारा पानी पीने से लेकर आयुर्वेद के नुस्खे शामिल हैं। इसके साथ ही वे जंक फूड से भी खुद को दूर रखती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।