- Home
- Entertainment
- 7 फिल्मों की बदली रिलीज डेट, फिर भी नहीं टला क्लैश-अब एक ही दिन रिलीज होंगी ये 2 मूवी
7 फिल्मों की बदली रिलीज डेट, फिर भी नहीं टला क्लैश-अब एक ही दिन रिलीज होंगी ये 2 मूवी
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस वक्त फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर जंग छिड़ी हुई है। मेकर्स दूसरी फिल्मों से क्लैश से बचने के लिए बार-बार अपनी मूवीज की रिलीज डेट चेंज कर रहे हैं। हाल ही में 2-3 फिल्में ऐसी है, जिन्होंने अपनी रिलीज डेट में बदलवा किया है।

फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव
मनोरंजन जगत में इन दिनों फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर घमासान मचा हुआ है। मेकर्स किसी दूसरी फिल्म से अपनी मूवी का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं चाह रहे हैं, इसलिए धड़ाधड़ रिलीज डेट बदल रहे हैं।
फिल्म है जवानी तो इश्क होना है
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, जो 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, अब इसकी डेट में बदलाव कर दिया गया है। यश की टॉक्सिक के साथ होने वाले क्लैश से बचने फिल्म अब ये 12 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें... फिल्मी खानदान का वो बेटा जो हीरो बनने आया, 18 साल के करियर में दी एक HIT-अब गुमनाम
फिल्म उस्ताद भगतसिंह
सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह जो 26 मार्च को रिलीज होनी थी, मेकर्स ने इसकी डेट भी बदल दी है। अब मूवी 19 मार्च को रिलीज हो रही है।
फिल्म बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान जो 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म अब 14 अगस्त को रिलीज होगी।
फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी डेट भी चेंज कर दी गई है। मूवी अब 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
फिल्म टॉक्सिक
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक जो 19 मार्च को रिलीज हो रही थी, इसकी डेट भी अचानक बदल दी गई। अब ये एक्शन पैक्ड फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
फिल्म अल्फा
आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा की रिलीज डेट को कई बार बदला गया है। पहले फिल्म 2025 में ही रिलीज होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई। फिर इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन अब ये 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म पति पत्नी और वो दोनों
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो की रिलीज डेट भी बदल दी गई है। पहले फिल्म को होली पर ही रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ये 15 मई को रिलीज होगी।
धुरंधर 2-उस्ताद भगतसिंह में टक्कर
कई फिल्मों की रिलीज डेट बदलने के बाद भी धुरंधर 2 और उस्ताद भगतसिंह में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि दोनों एक्शन थ्रिलर फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें... 138 मिनट की प्रभास की वो फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स लिखने में लगे इतने साल-BO पर हुई ढेर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।