Salman Khan security increased after Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्टर हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों और शेरा के साथ नजर आए।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच सलमान खान मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए। एक्टर के आसपास कई हथियारबंद सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और उनके भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा भी साथ दिखाई दिए। सलमान ने पैपराजी के सामने ज्यादा देर रुकने के बजाय सिर्फ सिर हिलाकर अभिवादन किया और एयरपोर्ट के भीतर चले गए। इस घटना के बाद उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की खबर है। उधर, सोशल मीडिया पर सलमान के एयरपोर्ट वीडियो पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा क्यों बढ़ी?
रविवार को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर उस समय गोलीबारी की गई, जब वह फुटबॉल खेलने के बाद मैदान से निकल रहे थे। इस घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी बताए जा रहे अनिल पंडित की ओर से एक ऑडियो क्लिप सामने आया। इसमें उसने और हरमन संधू ने कथित तौर पर घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। ऑडियो मैसेज में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी चेतावनी दी गई थी। इसमें मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को भी धमकी देते हुए कहा गया कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका अंजाम भी ऐसा ही हो सकता है।
मुंबई एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा घेरे में दिखे सलमान खान
इस घटनाक्रम के बीच सलमान खान मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। एक्टर के आसपास कई हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात थे। उनके साथ लंबे समय से बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे शेरा भी मौजूद थे। सलमान पैपराजी के सामने ज्यादा देर नहीं रुके। उन्होंने सिर हिलाकर अभिवादन किया और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चले गए। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान की सुरक्षा व्यवस्था पर लोगों का ध्यान गया।
सलमान खान के वीडियो पर सोशल मीडिया में क्या बोले लोग?
सलमान खान के एयरपोर्ट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, "फटी पड़ी है भाई की।" एक यूजर ने लिखा, "टाइगर जिंदा तो है पर कब तक।" एक यूजर का कमेंट है, "डरा हुआ भाई जान।" एक यूजर ने लिखा, "भाईजान की हेकड़ी निकल गई।" एक यूजर ने लिखा, "डर का माहौल है।" एक यूजर का कमेंट है, "टाइगर कब से सिक्योरिटी लगने लगी...चूहा है क्या?" एक यूजर ने लिखा , "लॉरेंस बिश्नोई का डर साफ़ दिख रहा है इन लोगों में।" हालांकि, कई यूजर सलमान के पक्ष में भी कमेंट कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "एयरपोर्ट का सीन भी फिल्मों जैसा लगता है। भाई के आगे सब फेल।” एक और यूजर ने लिखा, “सलमान भाई का एक इशारा ही काफी है, उसके आतंक का अंदाजा लगाने के लिए।”
सलमान खान के घर के बाहर भी बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई। एक्टर पहले भी सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद एयरपोर्ट से लेकर उनके आवास तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी में किसी नए हमले की पुष्टि नहीं हुई है।
सलमान खान की आने वाली फिल्में कौन-सी हैं?
काम की बात करें तो सलमान खान की आगामी फिल्मों में ‘मातृभूमि’ और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म शामिल हैं। ‘मातृभूमि’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिल्म की रिलीज तारीख अब तक घोषित नहीं हुई है। इसे पहले इसी साल अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन रिलीज टाल दी गई। वहीं, वामशी पेडिपल्ली के साथ सलमान की फिल्म 'मॉन्स्टर' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।






