Bhojpuri Stars with 2 Marriages: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ फिर सुर्खियों में है। जानिए उनकी तरह किन एक्टर्स ने 2-2 शादियां की हैं।

Bhojpuri Actors Who Married Twice: भोजपुरी सिनेमा में आजकल फिल्मों से ज्यादा तगड़ा ड्रामा असल जिंदगी में देखने को मिल रहा है। हाल ही में दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम में 'पावर स्टार' पवन सिंह ने सरेआम अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांग ली। स्टेज पर खड़े होकर उन्होंने अक्षरा को 'बाबू' और 'बच्चा' कहा, साथ ही उनके माता-पिता से भी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगी। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पवन की पत्नी ज्योति सिंह ने तुरंत इंस्टाग्राम पर करारा तंज कस दिया। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा- 'वाह रे राजपूताना स्वाभिमान...' ज्योति के इस कमेंट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस पूरे बवाल के बाद फैंस के बीच भोजपुरी हीरोज की लाइफ की चर्चा तेज हो गई है। भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जिनकी जिंदगी में प्यार और शादियों का लंबा सिलसिला रहा है। आइए जानते हैं उन बड़े भोजपुरी स्टार्स के बारे में, जिन्होंने एक नहीं, बल्कि दो-दो बार अपना घर बसाया है...

पवन सिंह (Pawan Singh)

बात जब शादियों की हो रही है, तो शुरुआत 'पावर स्टार' से ही करते हैं। चर्चाओं की मानें तो पवन सिंह ने दो नहीं, बल्कि तीन बार अपना दिल लगाया है। कहा जाता है कि उनकी सबसे पहली (कथित) शादी एक्ट्रेस रीना रानी से हुई थी, हालांकि इसे कभी ऑफिशियल नहीं माना गया। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने नीलम देवी के साथ सात फेरे लिए। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद 2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचाई। हालांकि, अब ये रिश्ता भी तलाक की दहलीज पर खड़ा है।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)

सिंगर, एक्टर और अब बड़े राजनेता बन चुके मनोज तिवारी की पर्सनल लाइफ भी कम चर्चा में नहीं रही। 55 साल के मनोज तिवारी ने पहली बार साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। बाद में दोनों का तलाक हो गया। फिर 2020 में 49 साल की उम्र में मनोज तिवारी ने गुपचुप तरीके से भोजपुरी सिंगर सुरभि तिवारी के साथ अपनी दूसरी शादी रचा ली। दूसरी शादी से उनकी दो प्यारी बेटियां हैं।

यश कुमार (Yash Kumar)

भोजपुरी एक्टर यश कुमार की लव स्टोरी में तो किसी फिल्म जैसा ही ट्विस्ट है। उन्होंने सबसे पहले एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ अपना घर बसाया था। दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन शादीशुदा होने के बावजूद यश का दिल मशहूर एक्ट्रेस निधि झा ('लूलिया' गाने की एक्ट्रेस) पर आ गया। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। आखिरकार, अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए यश ने 2018 में पहली पत्नी अंजना से तलाक ले लिया और मई 2022 में निधि झा के साथ दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए।