पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता क्यों टूटा था? जानिए दोनों की लव स्टोरी, ज्योति सिंह से शादी, ब्रेकअप विवाद और अक्षरा के नए प्यार से जुड़े खुलासे।
Pawan-Akshara Controversy: भोजपुरी फिल्मों के सलमान खान यानी पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रिश्ता एक समय काफी सुर्खियों में रहा था। फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आने लगीं। धीरे-धीरे उनके कथित अफेयर के चर्चे भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच तक होने लगे। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और एक बुरे मोड़ पर उनका ब्रेकअप हो गया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वक्त के साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। हालांकि, अब पवन सिंह के एक वीडियो ने इसे फिर चर्चा में ला दिया है।
ब्रेकअप के सालों बाद पवन सिंह ने सार्वजनिक मंच से अक्षरा सिंह से माफी मांगी है। इसके बाद दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई और किन वजहों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं, जिसका अंत ब्रेकअप पर हुआ।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी थी सुपरहिट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में एक थी। फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री के बीच उनके निजी रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध थे। एक समय ऐसा भी था, जब दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते थे।
पवन सिंह-अक्षरा सिंह में कैसे बढ़ी नजदीकियां?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा और पवन सिंह के बीच नजदीकियां पवन की पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद बढ़ी थीं। नीलम सिंह ने कथित तौर पर साल 2015 में आत्महत्या कर ली थी। उस मुश्किल दौर में पवन सिंह अकेले पड़ गए थे और इसी दौरान अक्षरा सिंह उनकी जिंदगी में आईं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे।
ये भी पढ़ें : 'अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही..', अक्षरा को 'बाबू-बेटा' कहने पर भड़की पत्नी, पवन सिंह को सुनाई खरी-खोटी
पवन-अक्षरा ने तोड़ा फैंस का दिल
दोनों को साथ देख फैंस को उम्मीद थी कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह जल्द शादी करके एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताएंगे। लेकिन अचानक उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं। इसी बीच खबर आई कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया और दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे।
पवन ने अक्षरा सिंह से रिश्ता होने के दौरान ज्योति सिंह से की शादी?
पवन सिंह ने 2018 में अचानक ज्योति सिंह से शादी कर ली। उस समय अक्षरा सिंह के साथ उनके कथित रिश्ते की भी खूब चर्चा हो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा को पवन सिंह की शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला किया।
शादी के बाद भी अक्षरा से रिलेशन चाहते थे पवन सिंह
- पवन सिंह शादी के बाद भी अक्षरा के साथ अपना रिश्ता बनाए रखना चाहते थे, लेकिन अक्षरा इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ।
- अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2019 में उन्होंने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
- अक्षरा ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि पवन सिंह नशे की हालत में उनके साथ मारपीट करते थे।
- एक्ट्रेस ने गाली-गलौज और धमकियां दिए जाने के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि विवाद के दौरान उनके परिवार को भी कथित तौर पर धमकियां दी गई थीं।
- अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि रिश्ता टूटने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं।
- उन्होंने कहा था कि उस दौर में उन्हें आत्महत्या जैसे विचार आने लगे थे। हालांकि, उनके माता-पिता ने मुश्किल समय में उनका साथ दिया और उन्हें संभाला।
पवन सिंह की निजी जिंदगी भी रही है विवादों में
- पवन सिंह की निजी जिंदगी लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। उनकी पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी। नीलम सिंह का साल 2015 में निधन हो गया था।
- इसके बाद पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी भी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
- दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। ज्योति सिंह भी पवन सिंह पर कई आरोप लगा चुकी हैं। इस तरह पवन सिंह की निजी जिंदगी में रिश्तों को लेकर कई विवाद सामने आए हैं।
- एक तरफ अक्षरा सिंह के साथ उनके पुराने रिश्ते की चर्चा फिर शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह के साथ उनका कानूनी विवाद भी अभी खत्म नहीं हुआ है।
ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ीं अक्षरा सिंह
- पवन सिंह से अलग होने के बाद अक्षरा सिंह ने अपनी जिंदगी और करियर पर ध्यान दिया। बीते दिनों अक्षरा सिंह ने अपने निजी जीवन को लेकर भी एक संकेत दिया था।
- उन्होंने इशारा किया कि उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी है। हालांकि, उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया, जिसके साथ वह रिश्ते में होने की बात कर रही थीं।
- एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पूछा गया था कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है। इस सवाल पर एक्ट्रेस मुस्कुराईं और उन्होंने कहा, “हुआ है ना। चल रहा है।”
- इस बातचीत में अक्षरा ने यह भी कहा था, “मैं प्यार में हूं, लेकिन अभी टाइम है। थोड़ा प्रोसेस होने दीजिए, फिर मैं सब बताऊंगी।”








