Pawan Singh-Akshara Singh Issue: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी तो पत्नी ज्योति सिंह का दर्द छलक पड़ा। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा- अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही है।
Jyoti Singh on Pawan-Akshara: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपने पुराने प्यार अक्षरा सिंह से सरेआम मंच से माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा को 'बाबू-बेटा' तो कहा ही साथ ही उनके माता-पिता से भी अपनी भूलचूल की क्षमा याचना की। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ। हालांकि, फैंस को पवन की इस बात ने जितना हैरान किया उससे कहीं ज्यादा उनकी पत्नी ज्योति सिंह को दुख पहुंचा है।
यूं छलका पवन सिंह की पत्नी का दर्द
- पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने लगातार कई पोस्ट शेयर किए। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में पवन सिंह को ताना मारते हुए लिखा- वाह रे राजपुताना स्वाभिमान और लाफिंग इमोजी दिया।
- इसी के साथ इंस्टा स्टोरी में भी ज्योति सिंह ने अपना दर्द बयां किया। रील्स शेयर कर ज्योति बोलीं, अचानक बहुत सारी चीजें याद आ गई मुझे। दर्द, तकलीफ और बेइज्जती के बहुत सारे लम्हे जो दर्द देते हुए छूकर गुजरे हैं मुझे।
- इसी के साथ एक और स्टोरी में शेयर किया- चुप रहे तो इल्जाम लगाए गए, बोले तो हर लफ्ज के मतलब निकाले गए। हमने सफाई दी तो उसे बहाना कहा गया, हम खामोश रहे तो हमारी गलती मान लिया गया।
- इसी के साथ आगे लिखा- क्योंकि जहां फैसला पहले ही हो चुका हो, वहां सच बोलने से भी इंसाफ नहीं मिलता।
अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही है- ज्योति सिंह
- एक अन्य पोस्ट में ज्योति ने शेयर किया- अब पीड़ा मेरी आत्मा को हो रही है महादेव, जो असहनीय है।
- पवन सिंह लंबे समय से तलाक केस में कोर्ट तक में पेश नहीं हो रहे हैं। वो न ही ज्योति को अपना रहे हैं और न ही उन्हें एक बार में तलाक देकर केस को खत्म कर रहे हैं।
- वहीं ज्योति साफ कह चुकी हैं कि वो फिर से पवन के साथ एक नई शुरुआत करना चाहती हैं। साथ ही कोर्ट में तलाक के साथ करोड़ों के एलिमनी की भी मांग रखी है।
- अब पवन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से सरेआम माफी मांगकर ज्योति के दर्द को और गहरा कर दिया है।
- ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ज्योति से अलग होकर पवन अक्षरा संग नई दुनिया बसाने की प्लानिंग कर रहे हैं?
अब तक नहीं आया अक्षरा सिंह का रिएक्शन
बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति का तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ है। इनका केस कोर्ट में लंबित है। वहीं, एक्टर-सिंगर पवन सिंह ने बिना किसी की परवाह किए अपनी दिल की बात मंच से कह दी। हालांकि, अब तक अक्षरा सिंह का इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है लेकिन उनकी पत्नी ज्योति ने बिना किसी का नाम लिए अपनी पीड़ा जाहिर कर दी है।








