बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की टक्कर के बीच एक पुरानी फिल्म ने सबको चौंका दिया है। मंडे टेस्ट में किसकी पकड़ रही मजबूत और किसकी कमाई को लगा बड़ा झटका? जानिए ताजा हाल।

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते नई फिल्मों की बाढ़ आई हुई है। साउथ इंडियन सिनेमा की दो पैन इंडिया फिल्मों 'जेलर 2' और 'रणबाली' के अलावा बॉलीवुड की दो फ़िल्में 'प्रहार' और 'नयी नवेली' ने भी दस्तक दी है। दो बॉलीवुड फ़िल्में 'हनुमान अंश' और 'दृश्यम द कन्क्लूजन' पहले से ही चल रही हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन सबसे शॉकिंग परफॉर्मेंस 'हनुमान अंश' का है, जो 74वें दिन भी नई फिल्मों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए है। न सिर्फ वीकेंड, बल्कि वीक डेज में भी यह जबरदस्त तरीके से चल रही है। जानिए सभी फिल्मों के लेटेस्ट मंडे का कलेक्शन...

'हनुमान अंश' ने 74वें दिन कितनी कमाई की?

डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी शोभिनव सत्य स्टारर 'हनुमान अंश' ने 74वें दिन यानी रिलीज के बाद 11वें सोमवार को लगभग 28 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जो रविवार को हुई कमाई (46 लाख रुपए) के मुकाबले 39.1 फीसदी कम है। सोमवार को फिल्म 454 शोज में चली। फिल्म का कुल कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

'हनुमान अंश' का भारत में नेट कलेक्शन: 340.13 करोड़ रुपए

'हनुमान अंश' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 401.39 करोड़ रुपए

'हनुमान अंश' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 48.60 करोड़ रुपए

'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 449.99 करोड़ रुपए

'दृश्यम 3' ने 18वें दिन कितने करोड़ कमाए?

अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने तीसरे सोमवार यानी 18वें दिन 3.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो इसकी 17वें दिन की कमाई (6.25 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 45.6 फीसदी कम है। सोमवार को अभिषेक पाठक निर्देशित यह फिल्म देशभर में 4,508 शोज में दिखाई गई। 18 दिन बाद फिल्म की कमाई के कुल आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं :-

'दृश्यम 3' का भारत में नेट कलेक्शन: 350.75 करोड़ रुपए

'दृश्यम 3' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 420.32 करोड़ रुपए

'दृश्यम 3' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 127.75 करोड़ रुपए

'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 548.07 करोड़ रुपए

'जेलर 2' ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया?

रजनीकांत स्टारर तमिल पैन इंडिया फिल्म 'जेलर 2' ने 5वें दिन यानी पहले सोमवार को देशभर में चले 15,215 शोज से 42.35 करोड़ रुपए की कमाई की। इसमें रविवार के कलेक्शन (55.85 करोड़ रुपए) के मुकाबले 24.2 फीसदी की गिरावट आई है। नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

'जेलर 2' का भारत में नेट कलेक्शन: 242.2 करोड़ रुपए

'जेलर 2' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 283.75 करोड़ रुपए

'जेलर 2' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 194 करोड़ रुपए

'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 477.75 करोड़ रुपए

'रणबाली' ने पहले सोमवार कितने करोड़ कमाए?

राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन वाली तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'रणबाली' ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन लगभग 5.40 करोड़ रुपए कमाए। यह रविवार की कमाई (7.50 करोड़ रुपए) के मुकाबले लगभग 28 फीसदी कम है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म सोमवार को देशभर में 2,186 शोज में दिखाई गई। फिल्म की अब तक की कुल कमाई इस प्रकार रही :-

रणबाली' का भारत में नेट कलेक्शन: 29.45 करोड़ रुपए

रणबाली' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 34.35 करोड़ रुपए

रणबाली' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन: 9.50 करोड़ रुपए

रणबाली' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन: 43.85 करोड़ रुपए

'नयी नवेली' का चौथे दिन का कलेक्शन कितना?

यामी गौतम स्टारर 'नयी नवेली' चौथे दिन यानी पहले सोमवार को देशभर में 4,804 में शोज में दिखाई गई, जिससे इसका कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपए हुआ। रविवार की कमाई (4.40 करोड़ रुपए) के मुकाबले इसमें 43.2 फीसदी की गिरावट आई। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक इतना हुआ :-

'नयी नवेली' का भारत में नेट कलेक्शन: 14.15 करोड़ रुपए

'नयी नवेली' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 16.85 करोड़ रुपए

'नयी नवेली' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन : 2.25 करोड़ रुपए

'नयी नवेली' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 19.10 करोड़ रुपए

'प्रहार' ने चौथे सोमवार को कितनी कमाई की?

अविनाश अरुण धवारे के डायरेक्शन में बनी राजकुमार राव स्टारर 'प्रहार : द उज्जवल निकम स्टोरी' ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन 2 करोड़ रुपए कमाए। यह तीसरे दिन के कलेक्शन (3.65 करोड़ रुपए) के मुकाबले 45.2 फीसदी कम है। सोमवार को फिल्म का प्रदर्शन देशभर में 3,281 शोज में हुआ। चार दिन बाद फिल्म का कुल कलेक्शन इस प्रकार हुआ :-

'प्रहार' का भारत में नेट कलेक्शन : 11.15 करोड़ रुपए

'प्रहार' का भारत में ग्रॉस कलेक्शन : 13.26 करोड़ रुपए

'प्रहार' का विदेशों में ग्रॉस कलेक्शन : 2.15 करोड़ रुपए

'प्रहार' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 15.41 करोड़ रुपए

अगर ओवरऑल देखें तो सोमवार को ये सभी 6 फ़िल्में कुल 30,448 शोज में दिखाई गईं और सभी ने मिलकर साझा रूप से 55.93 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। ग्रोथ और कलेक्शन दोनों ही मामलों में ‘जेलर 2’ सब भर भारी पड़ी है।