जब 15 साल की रेखा को उनके को-एक्टर ने जबरन 5 मिनट तक किया था KISS, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

 बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस गुरुवार को 65 साल की हो गईं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, शुरुआती दिनों में रेखा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2019 4:52 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस गुरुवार को 65 साल की हो गईं। उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है, शुरुआती दिनों में रेखा को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने छोटी उम्र में ही एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब वो 15 साल की थीं तो वे फिल्‍म 'अनजाना सफर' की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उनके को-एक्टर बिस्‍वजीत ने उन्हें जबरन 5 मिनट तक KISS किया था, जिसके कारण वे सेट पर ही रो पड़ी थीं। एक्ट्रेस निजी जिंदगी से जुड़ी बातों का खुलासा यासीर उस्‍मान की किताब 'रेखा: एन अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में किया गया था।

किसिंग सीन के बारे में रेखा को नहीं बताया गया था

Latest Videos

फिल्‍म 'अनजाना सफर' के दौरान रेखा महज 15 साल की थी, लेकिन कहा जाता है कि इस मूवी में एक रोमांटिक गाने के लिए रेखा और बिस्‍वजीत को एक किसिंग सीन करना था, जिसके बारे में एक्ट्रेस को कोई जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीन रेखा को परेशान करने के लिए रखा गया था। हालांकि जब सबकुछ तैयार कर लिया गया और फिर डायरेक्‍टर के एक्‍शन बोलने के साथ ही बिस्‍वजीत ने रेखा को किस करना शुरू किया, जो 5 मिनट तक चला। इसी दौरान रेखा की आंखों में आंसू आ गए और वहां मौजूद सभी लोग तालियां पीट रहे थे। वो इसके खिलाफ आवाज भी उठाना चाहती थीं लेकिन अंजाम के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

किसिंग सीन को लेकर हुआ था विवाद 

रेखा के इस किसिंग सीन को लेकर बाद में इतना विवाद हो गया था कि सीधे कोर्ट तक पहुंच गया था। सेंसर बोर्ड ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। यहां तक कि, विवाद इतना बढ़ गया था कि अमेरिका की 'लाइफ मैग्जीन' ने इस पर कवर स्टोरी छापी थी, जिसका टाइटल था- 'द किसिंग क्राइसिस ऑफ इंडिया। 

यह भी पढ़ें: रेखा नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस, मां की मार ने बनाया सुपरस्टार, जानें क्या है पूरा किस्सा

रेखा इन स्टार्स की थीं दीवानी 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि रेखा मुमताज और जितेंद्र की दीवानी थीं। एक बार तो ऐसा हुआ था कि जितेंद्र की शूटिंग देखने के लिए एक्ट्रेस को पुलिस को डंडे भी खाने पड़े थे। इसके साथ ही किताब 'रेखा: एन अनटोल्‍ड स्‍टोरी' में उनके और विनोद मेहरा के अफेयर का खूब जिक्र हैं। उस वक्त दोनों के अफेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। बताया जाता है कि दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, रेखा ने कभी इन सब बातों का कभी जिक्र नहीं किया।

यह भी पढ़ें: जब रेखा के को-एक्टर ने की थी बद्तमीजी तो अमिताभ खो बैठे थे आपा, कुछ ऐसी है इनकी अधूरी प्रेम कहानी

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh