रेखा के मुंबई वाले बंगले को किया सील, उनका सिक्योरिटी गार्ड ही निकला कोरोना पॉजिटिव

Published : Jul 11, 2020, 05:29 PM IST
रेखा के मुंबई वाले बंगले को किया सील, उनका सिक्योरिटी गार्ड ही निकला कोरोना पॉजिटिव

सार

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच, रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।  इसके बाद बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। खासकर, मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसी बीच, रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।  इसके बाद बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका) ने रेखा का बंगला सील कर दिया है। साथ ही बंगले के बाहर एक नोटिस चस्पा करते हुए इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। बता दें कि रेखा का यह बंगला बैंड्स्टैंड, बांद्रा में स्थित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा के इस घर के बाहर हर वक्त 2 सिक्योरिटी गार्ड रहते थे। इन्हीं में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल बीकेसी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बीएमसी ने उस पूरे इलाके को सैनिटाइज किया है। 

बता दें कि पिछले महीने आमिर खान के घर में काम करने वाले 7 लोगों को कोरोना हो गया था। इनमें आमिर खान के 2 बॉडीगार्ड और कुक भी शामिल थे। इसके बाद आमिर के पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ था। हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे पहले बोनी कपूर और करन जौहर के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि बॉलीवुड सेलेब्स में अब तक कनिका कपूर, किरण कुमार, फिल्ममेकर करीम मोरानी और उनकी दोनों बेटियां, टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि ये सब इस बीमारी को हराने में कामयाब रहे हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!
कौन हैं 28 साल के सिंगर तलविंदर, जिनसे जुड़ रहा 5 साल बड़ी दिशा पाटनी का नाम?