मां की गोद में सिर रखकर सुकून में दिखें Salman khan, फोटो का कैप्शन देख फैंस ने 'भाईजान' पर लुटाया दिल

Published : Feb 08, 2022, 09:02 PM ISTUpdated : Feb 08, 2022, 09:43 PM IST
मां की गोद में सिर रखकर सुकून में दिखें Salman khan, फोटो का कैप्शन देख फैंस ने 'भाईजान'  पर लुटाया दिल

सार

 सलमान खान अपनी मां के बेहद करीब हैं। वो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। फैमिली को बेहद चाहने वाले सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) को हर बार अलग अंदाज में देखा जाता है। उनके हर स्टाइल को फैंस पसंद करते हैं। 56 साल के 'दंबग' अभी तक सिंगल हैं। वो अगर किसी एक शख्स से सबसे ज्यादा क्लोज हैं वो हैं उनकी मां। जी, हां सलमान खान अपनी मां के बेहद करीब हैं। वो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। फैमिली को बेहद चाहने वाले सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस खुश नजर आ रहे हैं।

सलमान खान अपनी मां सलमा खान (Salma Khan) के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो ग्रीन टी-शर्ट पहने हैं, वहीं उनकी मां ने ब्लू सूट पहने  दिखाई दे रही हैं। फोटो में सलमान खान अपनी मां के गोद में सिर रखकर लेटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी बेहद खूबसूरत दिया है. उन्होंने लिखा , 'मां की गोद, जन्नत।'

'टाइगर 3' की शूटिंग से पहले सलमान खान घर पर मां के साथ वक्त बिता रहे हैं। मंगलवार शाम को शेयर की गई इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हार्ट और लव के इमोजी फैंस लगातार इस तस्वीर पर बरपा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई मां की गोद से महफूज  जगह कोई और नहीं हो सकता है।' वहीं, एक चाहने वाले ने लिखा, 'भाई जान आप सिंगल ही अच्छे लगते हैं।'

इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं सलमान खान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  सलमान खान कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना होने वाले हैं।  कोरोना महामारी की वजह से मूवी की शूटिंग में देरी हुई है। सलमान 'टाइगर 3' की यह शूटिंग रेड फोर्ट के पास करने वाले हैं।  इस फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आनेवाले हैं। इसके अलावा सलमान खान कभी ईद कभी दीवाली , बजरंगी भाईजान 2 (bajrangi Bhaijaan 2), किक 2 (Kick 2), इंशाल्लाह में नजर आने वाले हैं। 

और पढ़ें:

Deepika Padukone-अनन्या पांडे ने Gehraiyaan के प्रमोशन में दिखाया ग्लैमरस लुक, सिद्धांत का दिखा कूल अंदाज

KANGANA RANAUT के LOCK UPP में कैद होंगी शहनाज गिल, ये मशहूर लेखक भी लेंगे एंट्री !

SHILPA SHETTY का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, ग्लैमरस अवतार में दोनों ने फैंस पर गिराई बिजलिया

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!