- Home
- Entertianment
- Other Entertainment News
- Shilpa Shetty का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, ग्लैमरस अवतार में दोनों ने फैंस पर गिराई बिजलियां
Shilpa Shetty का हाथ थामे नजर आईं शहनाज गिल, ग्लैमरस अवतार में दोनों ने फैंस पर गिराई बिजलियां
मुंबई. बॉलीवुड की रफ्तार कभी थमती नहीं है। कहीं फिल्मों की शूटिंग हो रही होती है तो कभी मूवी का प्रमोशन करते सितारें नजर आते हैं। सेलेब्स के हर अंदाज हर रोज कैमरे में कैद होते रहते हैं। मंगलवार को ग्लैमरस इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे अलग-अलग काम करते हुए पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने एक शो के शूटिंग के दौरान नजर आईं। इस शो में शहनाज गिल (Shehnaaz gill) पहली गेस्ट बनकर आएंगी। उन्हें भी कैमरे में पैपराजी ने कैद किया। वहीं, आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा को भी सेट पर देखा गया। आइए नीचे देखते हैं सेलेब्स के अलग-अलग लुक को...
- FB
- TW
- Linkdin
)
शिल्पा शेट्टी और शहनाज गिल को बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ पैपराजी को पोज दिए। इस दौरान दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
शहनाज ने जहां ब्लैक आउटफिट पहन रखा था। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने ऑरेज कलर का आउटफिट चुना था। दोनों की अदाएं देखकर कर वहां मौजूद लोग दीवाने हुए जा रहे थे। वहीं शहनाज ने हाई पोनी के साथ ब्लैक बूट्स को पेयर अप किया है। जबकि शिल्पा खुले बालों में गजब की खूबसूरत लग रही थीं।
शहनाज गिल के लिए पिछले कुछ दिन बेहद भारी गुजरे। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वो अकेली पड़ गई थीं। लेकिन अदाकारा अब अपनी जिंदगी में वापस लौटने लगी हैं। वो कई म्यूजिक वीडियो कर रही हैं। हाल ही में बिग बॉस के फिनाले में नजर आई थीं। जहां सलमान खान ने उन्हें अपनी जिंदगी फिर जीने की सलाह दी थी।
वहीं, शिल्पा शेट्टी भी कुछ वक्त पहले एक बुरे दौर से गुजरी जब उनके पति राज कुंद्रा (Raj kundra) को पॉर्नोग्राफी को लेकर जेल जाना पड़ा था। लेकिन अब राज जेल से बाहर आ गए हैं और शिल्पा भी एक रियलिटी शो में दिखाई दे रही हैं।
वहीं, शिल्पा शेट्टी फिल्मी मिर्ची (Filmi Mirchi)नाम का एक शो करने जा रही हैं। जिसमें शहनाज गिल पहली गेस्ट बनने वाली है। शो के सेट पर दोनों स्पॉट हुई।
वहीं, ताहिरा कश्यप (Tahira kashyap) भी महबूब स्टूडियो के बाहर दिखाईं दी। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रैक शूट पहना था। बालों को उन्होंने रेड कलर दिया था। इसके साथ ही व्हाइट फ्रेम चश्मा में वो गजब की लग रही थी।
इस शो में ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) भी शिल्पा शेट्टी की मेहमान बनती दिखाई देंगी। बता दें ताहिरा आयुष्मान खुराना की पत्नी है। ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से वो उबरी हैं।
और पढ़ें:
भाई की शादी में खूबसूरत लगी जमाई राजा की एक्ट्रेस NIA SHARMA, शेयर की वरमाला से फेरों तक की PHOTOS
'झुंड' का टीजर हुआ रिलीज, Amitabh Bachchan का दिखा दमदार लुक, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी