
मुंबई. साल 2020 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। लोगों के लिए इससे बुरा साल कोई भी नहीं रहा होगा। बॉलीवुड के लिए भी ये किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इस अंतराल के बीच इंडस्ट्री ने अपने ऐसे नायाब हीरों को खो दिया है कि उनकी कमी को अब कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। उनकी कमी हमेशा ही खलेगी। अब कोरियोग्राफर सरोज खान ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। ऐसे में बी-टाउन के गलियारे में शोक की लहर है। अक्षय कुमार से अनुपम खेर तक ने उनके निधन पर दुख जताया है।
सरोज खान के निधन पर दुखी सेलेब्स
सरोज खान के निधन पर फैन्स तो उन्हें श्रद्धांजलि दे ही रहे हैं, इंडस्ट्री के दिग्गज भी कोरियोग्राफर को याद कर भावुक हो रहे हैं। हर कोई सरोज खान के निधन से दुखी है और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, सरोज खान के निधन से सदमे में हैं। उन्हें उनके साथ बिताए पुराने दिन याद आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'सुबह उठते ही ये दुखद समाचार मिला। मैं बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखी हूं। सरोज खान ने ही मुझे डांस सिखाया था जब मैंने फिल्मी करियर शुरू किया था। वो एक सख्त कोरियोग्राफर थीं और महान भी।'
वहीं, फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी अपना दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'सुबह उठते ही मुझे ये सबसे बुरी खबर मिली है। सरोज खान मॉस्टर ऑफ आर्ट थीं। उनका मुझे हमेशा प्यार मिला। मैंने उनके साथ फिल्म 'गोल' में बिल्लो रानी गाने पर काम किया था। उनकी आत्मा को शांति मिले।
एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी सरोज खान को याद किया है। वो उनका अपनी जिंदगी में बड़ा योगदान मानती हैं। वो लिखती हैं, 'सरोज जी ने मुझे कोरियोग्राफर शब्द से रूबरू करवाया था। उन्होंने बेहतरीन काम से हर उस सितारे को भी अमर कर दिया और हर उस गाने को भी, जिसमें उन्होंने काम किया। उनके परिवार को भगवान शक्ति दे। उनके जैसा अब कोई नहीं होगा।'
अक्षय कुमार ने भी जताया दुख
अक्षय कुमार ने भी सरोज खान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। वो लिखते हैं, 'मुझे दुखद समाचार मिला कि लेजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान हमारे बीच नहीं रही हैं। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि मानो हर कोई डांस कर सकता है। इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले। इसके साथ ही कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सरोज खान के निधन को एक युग का अंत मानते हैं। वो लिखते हैं, 'मुझे दुख है कि सरोज खान अब हमारी बीच नहीं हैं। उनके जाने से एक युग का अंत हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
वहीं, अनुपम खेर ने भी सरोज खान की याद में इमोशनल पोस्ट लिखी और उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की है। वो लिखते हैं, 'डांस की मल्लिका सरोज खान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत खूबसूरती से सिखाया कि 'इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है'। आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।