VIP नंबर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हुए TMC सांसद नुसरत के पति

Published : Jul 07, 2019, 05:44 PM ISTUpdated : Jul 10, 2019, 06:46 PM IST
VIP नंबर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हुए TMC सांसद नुसरत के पति

सार

टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां के पति निखिल जैन ठगी के शिकार हुए। वीवीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर ऐंठे रुपए।

टीएमसी सांसद और ऐक्ट्रेस नुसरत जहां के पति निखिल जैन से वीआईपी फोन नंबर दिलाने के नाम पर 45,000 रु. की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। निखिल ने अपनी रिसेप्शन पार्टी से एक दिन पहले कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है की जालसाजों  ने मनपसंद फोन नंबर दिलाने  के नाम पर यह धोखाधड़ी की। जब कई दिनों तक उनको फोन नंबर नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से इस बात की शिकायत की और एफआईआर दर्ज करवाई। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से भी सामने आया है। यहां एक शख्स ने दिल्ली और इंदौर जैसी जगह के बड़े बिजनेसमैन को भी इसी स्कैम का शिकार बनाया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

कोलकाता पुलिस के साइबर सेल ने निखिल जैन की शिकायत दर्ज कर ली है। निखिल के अलावा और भी कई लोग ऐसी जालसाजी का शिकार हो चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jailer 2 Collection Day 2: दूसरे दिन सुस्त पड़ी रजनीकांत की 'जेलर 2'! फिर भी कमाई 200 करोड़ पार
Ranabaali Movie Review: कैसी है विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'रणबाली'? खटकती है यह एक चीज़