ऊंट पर बैठते ही निकल गई शहनाज गिल की चीख, जानें क्यों 'अम्मा अम्मा' चिल्लाने लगी एक्ट्रेस

Published : Jan 13, 2023, 08:33 PM IST
ऊंट पर बैठते ही निकल गई शहनाज गिल की चीख, जानें क्यों 'अम्मा अम्मा' चिल्लाने लगी एक्ट्रेस

सार

'बिग बॉस' से मशहूर हुई एक्ट्रेस शहनाज गिल को अब हर कोई जानता है। शहनाज ने टीवी की दुनिया में एक अलग ही मुकाम बनाया है। यही वजह है कि फैंस उनके नए वीडियो और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऊंट पर बैठी नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill Camel Ride: 'बिग बॉस' से मशहूर हुई एक्ट्रेस शहनाज गिल को अब हर कोई जानता है। शहनाज ने टीवी की दुनिया में एक अलग ही मुकाम बनाया है। यही वजह है कि फैंस उनके नए वीडियो और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऊंट पर बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, ऊंट पर बैठती ही डर के मारे शहनाज की चीख निकल जाती है। 

शहनाज गिल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो पहले तो बड़ी शान से ऊंट पर बैठ जाती हैं, लेकिन थोड़ी ही देर में चीख पड़ती हैं। दरअसल, ऊंट जैसे ही अपनी पोजिशन चेंज कर आगे की ओर बढ़ने की कोशिश करता है, तभी सना चीखने लगती हैं। डर के मारे शहनाज के मुंह से 'अम्मा अम्मा' निकलने लगता है। वीडियो में शहनाज की मासूमियत देखकर फैंस उनके कायल हो गए। हालांकि, कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। 

शहनाज को इस हाल में देख लोग कर रहे ऐसे कमेंट : 
शहनाज का वीडियो देखकर एक शख्स ने कहा- ऊंट भी खुश हो रहा है कि शहनाज के साथ काम करने का मौका तो मिला। एक और यूजर बोला- सना बैठ कैसे गई इतने आराम से। एक और शख्स ने लिखा- डेरिंग करके ऊंट पर चढ़ तो गई जैसे-तैसे, बता शहनाज! अब उतरेगी कैसे? एक ने कहा- डरो मत सना! शूटिंग खत्म होने तक तो ये ऊंट भी तुम्हारा फैन हो जाएगा। एक और यूजर ने लिखा- ये डरते हुए भी कितनी क्यूट लगती है यार।

अब तक वीडियो को साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक्स : 
बता दें कि शहनाज जल्द ही गुरु रंधावा के गाने मून राइज में नजर आने वाली हैं। इसी का वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'जान है तो जहान है, मैं डर गई थी। शहनाज के इस वीडियो को कुछ ही घंओं में 6.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  

पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर हैं शहनाज : 
पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर अदाकारा शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ है। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। शहनाज बचपन से ही ऐक्ट्रेस बनना चाहती थीं। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री गुरविंदर बरार के म्यूजिक एल्बम 'शिव दी किताब' से हुई थी। 

ये भी देखें : 

तारक मेहता में इन्हें मिलती है सबसे ज्यादा फीस, जानें बबीता से अंजलि भाभी तक किसे मिलती है कितनी रकम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस