
मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने तीन दिन यानी 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। राज के साथ एक अन्य आरोपी रयान थारप को भी पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दोनों को पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और रयान थारप को मंगलवार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया था। राज कुंद्रा को सोमवार शाम जबकि रयान थारप को अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में राज मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच की मानें तो राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई।
बता दें कि फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।
इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।