
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अभिनव श्वेता की बेटी पलक के साथ दुर्व्यवहार किया है। एक्ट्रेस ने पति के ऊपर कई आरोप लगाए थे। लेकिन अब इस मामले को लेकर श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसके साथ लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा का शिकार उनकी मां नहीं बल्कि कई मौकों पर वो हुईं हैं।
इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट
पलक तिवारी ने लिखा, सबसे पहले मैं आपके सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद करना चाहती हूं। इसके आगे वे लिखती हैं कि मीडिया के पास ना तो कोई फैक्ट्स होते हैं और ना कभी होंगे। वो कई बार दुर्व्यवहार की शिकार हुईं ना कि उनकी मां। रीडर होने के नाते सभी के लिए ये भूल जाना बहुत ही आसान हो जाता है कि बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है और उनकी मां ने अपनी दोनों ही शादीयों में कितना धैर्य रखा है। कोई किसी के घर के बारे में लिखता है और किसी की जिंदगी के बारे में डिस्कस कर रहा होता है। आप में से ज्यादातर लोग इस घिनौने अपराध से नहीं गुजरे, इसलिए सभी को विचार रखने और अपने दिमाग में कोई गलत खबर सुनकर किसी के लिए कोई इमेज बनाने का कोई अधिकार नहीं है।
केवल पलक ने मां की मेहनत को देखा
पलक इस पोस्ट में लिखती हैं कि वो अपनी मां के साथ हमेशा खड़ी रहीं। उनकी मां श्वेता एक मजबूत इंसान हैं और केवल पलक ने श्वेता की दिन रात की मेहनत को देखा है। अभिनव कोहली ने उनके साथ कभी शारीरिक रूप से कोई छेड़खानी नहीं की और ना कभी उसने पलक को गलत तरीके से छुआ। किसी के बारे में ये सब फैलाने से पहले पाठकों को फैक्ट्स को हमेशा जांच लेना चाहिए, जिन पर वे आंख मूंद कर विश्वास कर लेते हैं। उसने (अभिनव) कुछ गलत बातें बोलीं जो केवल उनकी मां और वो खुद जानती हैं और कोई भी औरत अपने बारे में ऐसी बातें सुनेगी तो वो उन्हें सुनकर भड़क जाएगी। वो शब्द, जो औरत के सम्मान पर सवाल उठाते हैं, जो आप किसी व्यक्ति से सुनना नहीं चाहोगे। अपने 'पापा' से तो बिल्कुल नहीं। इसके साथ ही वे ये बताते हुए गर्व महसूस करती हैं कि उनकी सभी सम्मानजनक लोगों में से एक है। पलक का कहना है कि उनकी मां ने दोनों ही परिवार में 'पुरुष' की भूमिका निभाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।