
एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी है। वह ज्यादातर वक्त अपने बेटे वायु (Vayu) और पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ गुजार रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग जमकर भड़ास निकाल रहे हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका एक कर्मचारी उनकी चप्पलें लेकर आ रहा है और उन्हें पहनने में मदद भी कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का पार चढ़ गया है और वे भद्दे कमेंट्स कर रहे है। कुछ ने सलाह दी कि अपने घर में काम करने वालों के साथ ढंग से बिहेव किया करो। हालांकि, इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है।
जानें क्या था सोनम कपूर के डिलीट हुए वीडियो में
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपने योगा क्लास से बाहर आकर इस बात का इंतजार कर रही है कि कोई उनके लिए चप्पल लेकर आएगा। फिर एक शख्स एक उनके लिए चप्पल लेकर आता है और इन्हें पहनने में सोनम की मदद भी करता है। हालांकि, सोनम की यह किसी को भई पसंद नहीं आई। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ काम खुद भी कर लिया करो। एक अन्य ने लिखा- हद है, क्या वो यह काम खुद नहीं कर सकती। एक ने लिखा- एक छोटा सा काम भी नहीं किया जाता, इनसे खुद से। एक ने नाराज होते हुए लिखा- ये बहुत दुख की बात है कि वह अपनी चप्पलों तक चलकर नहीं जा सकी और दूसरे को उसकी चप्पलें लेककर आनी पड़ी। हालांकि, सोनम के कुछ फैन्स ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा- उनकी पीठ में प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से वह झुक नहीं सकती और इसीलिए उन्होंने अपने स्टाफ से चप्पल पहनने में मदद करने कहा।
फिल्मों से दूर हैं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने जब से दिल्ली बेस्ड पिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है तभी से वह फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, शादी के बाद उनकी दो फिल्में वीरे दी वेडिंग और जोया फैक्टर रिलीज हुई थी। वीरे दी वेडिंग बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही लेकिन जोया फैक्टर सुपरफ्लॉप साबित हुई। खबरों की मानें तो सोनम की एक फिल्म ब्लाइंड इसी साल रिलीज हो सकती है।
लंदन में रहती है सोनम कपूर
आपको बता दें कि सोनम कपूर शादी के बाद पति के लंदन शिफ्ट हो गई थी। इस बीच उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की। सोनम अपनी डिलीवरी के लिए लंदन से मुंबई आई थी। उन्होंने अगस्त 2022 को बेटे को जन्म दिया था। सोनम कई बार अपने बेटे की फोटोज शेयर कर चुकी है, हालांकि, उन्होंने अभी तक लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है।
ये भी पढ़ें
Pathaan के क्लाइमैक्स का खुलासा, जॉन अब्राहम नहीं तो क्या ये है शाहरुख खान की फिल्म का मेन विलेन?
बिना प्रमोशन कैसे करोड़ों कमा लेती हैं इन 7 साउथ स्टार्स की फिल्में, जानें इनका माइंड गेम
5 साउथ स्टार बिगाड़ सकते हैं BOX OFFICE पर शाहरुख खान की पठान का गणित, इन 2 से सबसे ज्यादा खतरा
टॉपलेस हो बोल्डनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले गई SEXY उर्फी जावेद, सिर्फ पंखों से छुपाया बदन, 6 PHOTOS
साउथ की इस फिल्म इंडस्ट्री के 2 स्टार की BOX OFFICE पर धांसू भिड़ंत, जानें कौन पड़ा दूसरे पर भारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।