
मुंबई. लॉकडाउन मे प्रवासी मजदूरों की सोनू सूद लगातार मदद कर रहे हैं। आज वो घर-घर की पहचान बन गए हैं। हर कोई उनके काम की तारीफ कर रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सोनू सूद की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इन मजदूरों के लिए एक्टर किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। ट्विटर पर लोगों के ट्वीट का सोनू सूद लगातार जवाब भी दे रहे हैं। इसी दौरान एक यूजर ने एक वीडियो ट्वीट किया। इसमें एक्टर की फोटो मंदिर में भगवान की तस्वीर के साथ दिखाई दे रही है।
शख्स ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, एक प्रवासी सोनू सूद की मदद से अपने घर पहुंचा। इसके बाद उसने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो सोनू सूद को भगवान का दर्जा देते हुए उनकी आरती उतारता नजर आ रहा है। ट्विटर अकाउंट देखकर पता चलता है कि यह प्रवासी एक स्ट्रग्लिंग एक्टर है। वह एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोनू सूद जो मां से मिला दे वो भगवान होता है... सोनू सूद जैसा हर इंसान भगवान नहीं होता है, सोनू सूद मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं। आपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया।'
इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'अरे भाई ऐसा मत कर। मां से कहना मेरे लिए भी रोज दुआ मांग लें। सब सही हो जाएगा।' बता दें, इन दिनों गूगल ट्रेंड्स इन इंडिया में सोनू सूद का नाम बतौर 'भाई' के रूप में उभरकर सामने आया है। उन्होंने लोगों के बीच लोकप्रियता में सलमान खान को मात दे दी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।