दिहाड़ी मजदूरों की मदद को एक बार फिर आगे आया ये एक्टर, यूपी-बिहार के लोगों को बसों से भिजवाया घर

Published : May 16, 2020, 09:28 PM IST
दिहाड़ी मजदूरों की मदद को एक बार फिर आगे आया ये एक्टर, यूपी-बिहार के लोगों को बसों से भिजवाया घर

सार

कोरोना लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे कर्नाटक के मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद ने दूसरे राज्यों के मजदूरों की मदद जिम्मा उठाया है। शनिवार को उन्होंने यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया। 

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे कर्नाटक के मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद ने दूसरे राज्यों के मजदूरों की मदद जिम्मा उठाया है। शनिवार को उन्होंने यूपी, बिहार और झारखंड के प्रवासी मजदूरों से भरी बसों को मुंबई से रवाना किया। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकारों से बकायदा परमिशन भी ली थी। शनिवार को मुंबई के वडाला इलाके से यूपी के लखनऊ, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के अलावा बिहार और झारखंड के लिए भी बसें रवाना हुईं। इस काम में उनकी दोस्त नीति गोयल ने भी उनका साथ दिया। 

सोनू सूद के मुताबिक, इन प्रवासियों को अपने घरों से दूर सड़कों पर इस तरह बेबस घूमते देख मुझे बेहद दुख हुआ। मैं इन प्रवासियों को तब तक घर भिजवाता रहूंगा जब तक कि आखिरी शख्स अपने परिवार वालों से ना मिल जाए। मैं इसके लिए अपना सबकुछ लगा कुछ दूंगा।

 

बता दें कि सोनू ने हाल  ही में मुंबई में फंसे कर्नाटक के 350 से ज्यादा मजदूरों की मदद की थी और उन प्रवासी मजदूरों को गुलबर्गा पहुंचाया था। इसके लिए उन्होंने 10 बसों का इंतजाम अपने खर्च पर किया था। इससे पहले भी सोनू सूद ने पुलवामा अटैक सर्वाइवर्स को जिम और साइकिल भेंट की थी। वो कई एसिड अटैक सर्वाइवर्स की भी मदद कर चुके हैं। उन्होंने पैरालम्पिक एथलीटों को भी अपना सपोर्ट दिया था। 

PREV

Recommended Stories

2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!
बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस