58 की उम्र में भी मसल्स मैन हैं सुनील शेट्टी, योग-प्राणायाम के साथ करते हैं ऐसा वर्कआउट

Published : Aug 11, 2019, 03:52 PM ISTUpdated : Aug 11, 2019, 03:53 PM IST
58 की उम्र में भी मसल्स मैन हैं सुनील शेट्टी, योग-प्राणायाम के साथ करते हैं ऐसा वर्कआउट

सार

11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैसूर में जन्मे सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले 25 साल से उनकी कमर का साइज 28 इंच है। सुनील की मानें तो वे अपनी वेस्ट पर प्राउड फील करते हैं और यूथ को भी इसी तरह फिट रहने की सलाह देते हैं।

मुंबई। सुनील शेट्टी 58 साल के हो गए हैं। 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मैसूर में जन्मे सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिछले 25 साल से उनकी कमर का साइज 28 इंच है। सुनील की मानें तो वे अपनी वेस्ट पर प्राउड फील करते हैं और यूथ को भी इसी तरह फिट रहने की सलाह देते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मस्कुलर बॉडी बनाकर रखी है। उनकी बॉडी में जरा सा भी फैट नहीं है। 

खुद को ऐसे फिट रखते हैं सुनील शेट्टी...
- जनवरी 2017 में दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने कहा था कि वे खुद को फिट रखने के लिए काफी हार्ड रूटीन फॉलो करते हैं। 
- वे जंक फूड और तली-भुनी चीजों को पूरी तरह अवॉयड करते हैं और घर के खाने को तवज्जो देते हैं। 
- इसके अलावा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन उनकी डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल होता है।

ऐसा है सुनील शेट्टी का एक्सरसाइज रुटीन...
- मार्च 2017 में GQ मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था कि वे रोज सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और दो घंटे तक अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं। 
- वे कहते हैं, "मैं पहला एक घंटा योग और प्राणायाम में लगाता हूं। इसके बाद 45 मिनट जिम में वर्कआउट करता हूं।"
- बकौल सुनील, "जब मैं जवान था तो रियल हैवी लिफ्टिंग, वेट और कठिन वर्कआउट करता था। अब भी उतना ही कठिन वर्कआउट करता हूं।"
- "मैं प्लान करके एक्सरसाइज करता हूं। अगर मैंने शुरुआत में हैवी वेट के साथ 10 Reps लगा लिए हैं तो 20 Reps हल्के वजन के साथ लगाता हूं। मसल्स ग्रुप के लिए मेरा फोकस अलग-अलग एक्सरसाइज के तीन या चार सेट लगाने पर होता है।"
- "कई लोग सोचते हैं कि मसल्स बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वजन उठाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं नहीं। यह आपके रिपिटेशन पर निर्भर करता है। असली वर्कआउट 20वें Rep के बाद होता है।"

इस क्रिकेटर से इंस्पायर होकर बनाई बॉडी...
सुनील ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी स्पोर्ट्स में हमेशा से ही रूचि रही है। यदि आप वर्कआउट के साथ डायट पर भी ध्यान देंगे तो आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं। वे क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स को फिटनेस के मामले में अपना रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने 14-15 साल की उम्र में उनसे मुलाकात की थी। तब विवियन ने कहा था वे हार्ड बॉल्स को भी आसानी से मार पाएं इसके लिए बॉडी बनाई है। इसके बाद उन्होंने भी फिटनेस को लेकर अपना नजरिया पूरी तरह बदल लिया।

27 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यू...
सुनील शेट्टी ने 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'वक्त हमारा है' (1993), 'दिलवाले' (1994), 'मोहरा' (1994), 'एक था राजा' (1996), 'बॉर्डर' (1997), 'आक्रोश' (1998), 'बड़े दिलवाला' (1999), 'धड़कन' (2000), हेराफेरी (2000), 'आवारा पागल दीवाना' (2002), 'मै हूं ना' (2004), फिर हेरा फेरी (2006) 'जय हो' (2014) जैसी फिल्मों में काम किया है। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम