हार्ट सर्जरी के बाद Sunil Grover हुए स्वस्थ, दुआओं के लिए फैन्स को कहा शुक्रिया

एक्टर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर हार्ट सर्जरी के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन दिनों वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2022 7:07 PM IST

मुंबई। एक्टर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover) हार्ट सर्जरी के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन दिनों वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने गुरुवार को ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की। उन्होंने बीमारी के दौरान दुआओं के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया। 

अपने ट्वीट में सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'भाई ट्रीटमेंट ठीक हो गया। मेरी चल रही है हीलिंग, आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया है मेरी फीलिंग। ठोको ताली।'

Latest Videos

 

हर्ट में थे तीन बड़े ब्लॉकेज
बता दें कि पिछले दिनों मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट अस्पताल में सुनील ग्रोवर के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया था कि सुनील ग्रोवर को सीने में दर्द और हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल लाया गया था। एंजिओग्राफी किया गया तब पता चला कि उनके दिल में तीन बड़े ब्लॉकेज हैं। 

सुनील ग्रोवर को 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान यह पता चला कि उन्हें कोरोना हो रखा है। शुरुआत में सुनील ग्रोवर को दवा पर रखा गया। फिर 12 दिन बाद उनका एंजिओग्राफी  किया गया। जिसमें कॉमेडियन के हार्ट में ब्लॉकेज होने की बात सामने आई। दिल में ब्लॉकेज की बात मालूम पड़ने पर सुनील ग्रोवर ने कार्डिक सर्जन डॉक्टर रमाकांत पांडा से कंसल्ट किया। उन्होंने एक्टर को बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी। इसके बाद उनकी 4 बाईपास सर्जरी हुई। 7 दिन तक उन्हें अस्पताल में रखा गया। 3 फरवरी को उनके ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

कई वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं सुनील ग्रोवर
वर्कफ्रंट की बात करें तो द कपिल शर्मा के अलावा सुनील ग्रोवर कई सीरीज में नजर आ चुके हैं। सनफ्लॉवर, तांडव में वो अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। वहीं, वो सलमान खान (Salman khan) की मूवी भारत में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके साथ ही वो कुछ दिन पहले  द बैंग द टूर (Da Bangg The Tour Reloaded) में सलमान खान के साथ परफॉर्म कर चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें

पापा बनने के बाद Nick Jonas ने शेयर किया पहला पोस्ट, Priyanka Chopra के निक का मॉर्निंग मूड का देखें Video

Badhai Do मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर Rajkummar Rao-भूमि पेडनेकर ने अतरंगी अंदाज में ली एंट्री, देखें फोटोज

देसी सुपर हीरो Shaktimaan पर बनने जा रही है मूवी, तीन पार्ट में दिखाई जाएगी फिल्म, यहां देखें फर्स्ट लुक

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ